दिल्ली कोर्ट ने ध्रुव राठी को समन भेजा:BJP नेता ने हिंसक और अभद्र ट्रोल कहे जाने पर राठी के खिलाफ मानहानि का केस किया था

Updated on 25-07-2024 02:06 PM

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी और अन्य लोगों को समन भेजा है। यह समन भाजपा की मुंबई यूनिट के प्रवक्ता सुरेश करमशी नखुआ की तरफ से दाखिल मानहानी केस के मामले में जारी किया गया है। नखुआ का कहना है कि ध्रुव राठी ने एक वीडियो में उन्हें हिंसक और अभद्र ट्रोल कहा था।

नखुआ ने 7 जुलाई को ध्रुव के खिलाफ यह केस दर्ज कराया था। इस पर डिस्ट्रिक्ट जज गुंजन गुप्ता ने 19 जुलाई 2024 को यह समन जारी किया था। मानहानि केस के मुताबिक ध्रुव राठी ने इसी दिन एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसका टाइटल था- ‘माई रिप्लाई टु गोदी यूट्यूबर्स | एल्विश यादव | ध्रुव राठी’। इस वीडियो को 24 जुलाई की शाम 7:20 बजे तक 27,457,600 व्यूज और 25 लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं।

मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए वीडियो बनाया गया
मानहानि याचिका में सुरेश करमशी नखुआ ने कहा कि ध्रुव राठी ने अपने वीडियो में दावा किया कि पीएम मोदी ने अंकित जैन, सुरेश नखुआ और तजिंदर बग्गा जैसे हिंसा फैलाने वाले और दूसरों के लिए अभद्र बातें करने वाले ट्रोल्स को अपने ऑफिस में होस्ट किया।

इस याचिका में आगे कहा गया कि इस वीडियो में बिना किसी कारण के नखुआ को हिंसक प्रवृत्तियों वाला दिखाया गया है, वह भी सिर्फ इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री भी उन्हें फॉलो करते हैं। इसलिए यह साफ है कि यह वीडियो लोगों की नजरों में नखुआ के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए बनाया गया है।

वीडियो बनाने के पीछे ध्रुव राठी की नीयत कपटी थी
नखुआ में याचिका में यह भी कहा कि ध्रुव राठी का वीडियो बेहद भड़काऊ और आग लगाने वाला था। यह सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आग की तरह फैला। इसमें उन्होंने नखुआ के खिलाफ बड़े और आधारहीन दावे किए थे। इस वीडियो के पीछे उनकी नीयत कपटी थी। इस वीडियो में उन्होंने बिना किसी आधार के यह दावा किया कि नखुआ का किसी तरह से हिंसक और अपमानजनक ट्रोल गतिविधियों से संबंध है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.