दिल्ली CM बोलीं- बजट सत्र 24-26 मार्च के बीच होगा:सुझाव के लिए मेल और वॉट्सऐप नंबर जारी किए

Updated on 03-03-2025 01:53 PM

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 से 26 मार्च के बीच होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उनके साथ कैबिनेट के 6 मंत्री भी मौजूद थे। रेखा गुप्ता ने बजट के लिए दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगा है।

रेखा गुप्ता ने बताया कि हम दिल्ली की जनता का बजट लाना चाहते हैं। इसके लिए हमनें दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगा है। हमारे सभी मंत्री और विधायक भी लोगों से मिलेंगे और दिल्ली की बेहतरी के लिए लोगों से जरूरी सुझाव लेंगे।

CM ने कहा कि सरकार छुटि्टयों में भी काम कर रही है। सचिवालय में शनिवार और रविवार को भी अफसर काम कर रहे हैं। मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहती हूं कि हमनें जो वादे किए हैं, उसे पूरा करेंगे।

बजट के सुझाव के लिए उन्होंने ईमेल आईडी- viksitdelhibudget-25@delhi.gov.in और वॉट्सएप नंबर 9999962025 जारी किए।

आज विधानसभा सत्र का आखिरी दिन 

दिल्ली विधानसभा सत्र का सोमवार को अंतिम दिन है। 11 बजे से शुरू होने वाले सत्र में CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार हैं। दरअसल, 25 फरवरी को हंगामे के बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने आतिशी समेत 21 विधायकों को सस्पेंड कर दिया था। आज इन विधायकों का सस्पेंशन खत्म हो रहा है। सभी विधायकों के होने से विपक्ष सरकार पर हमलावर रहेगी।

इससे पहले 28 फरवरी को दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने विधानसभा में हेल्थ डिपार्टमेंट से जुड़ी CAG रिपोर्ट रखी। 7 पन्नों की रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी है। नर्स और डॉक्टर्स की संख्या पर्याप्त नहीं है। महिलाओं के स्वास्थ्य प्रोग्राम में फंडिंग की कमी है। एम्बुलेंस में जरूरी उपकरण नहीं हैं। ICUs की कमी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.