दिल्ली कैपिटल्स को मिलेगा नया कप्तान, वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर को मिलेगी जिम्मेदारी
Updated on
23-12-2025 01:03 PM
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के पहले तीन सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था। इसके बाद भी फ्रेंचाइजी खिताब नहीं जीत पाई। चौथे सीजन से पहले हुए ऑक्शन में दिल्ली की कप्तान मेग लेनिंग को यूपी वॉरियर्स ने खरीद लिया। ऐसे में दिल्ली को नए कप्तान की जरूरत है। दिल्ली की टीम में साउथ अफ्रीका को विश्व कप 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट भी हैं।
जेमिमा रोड्रिग्स दिल्ली की कप्तान बनेंगी
जेमिमा रोड्रिग्स दिल्ली कैपिटल्स की नई कप्तान बन सकती हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। लौरा वोल्वार्ड्ट जैसी अनुभवी खिलाड़ी होने के बाद भी दिल्ली की फ्रेंचाइजी जेमिमा को जिम्मेदारी देने वाली है। जेमिमा अभी तक टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी भी संभाल रही थी। फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले उन्हें रिटेन किया था। विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में जेमिमा पहली खिलाड़ी थीं, जिनके लिए दिल्ली ने विडिंग की थी। फ्रेंचाइजी आज ही नए कप्तान के नाम की घोषणा कर सकती है।
भारतीय कप्तान चाहती है फ्रेंचाइजी
पिछले महीने दिल्ली में डब्ल्यूपीएल 2026 प्लेयर ऑक्शन में बोलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर पार्थ जिंदल ने रोड्रिग्स को प्रमोट करने का इशारा किया था। टीम द्वारा मौजूदा साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट को साइन करने के तुरंत बाद एक मिड-ऑक्शन प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिंदल ने कहा था, 'हम बहुत क्लियर हैं कि हमें एक भारतीय कप्तान चाहिए। हमने अपना मन बना लिया है।'
बेहतरीन फॉर्म में चल रही जेमिमा
जेमिमा रोड्रिग्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के तीन सीजन में अभी तक 27 मुकाबले खेले हैं। इसकी 24 पारियों में उनके नाम 28 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 507 रन हैं। उनका हालिया फॉर्म बेहतरीन चल रहा है। महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में 127 रनों की नाबाद पारी खेलकर उन्होंने भारत को जीत दिलाई थी। श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले मैच में जेमिमा ने नाबाद अर्धशतक लगाकर भारत की जीत पक्की की।
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…