दीपिका पादुकोण की अस्पताल से बेटी को गोद में लिए वायरल हुई फोटो, लोग ले रहें बलाएं, जानिए सच्चाई

Updated on 09-09-2024 05:30 PM
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को बेटी का स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को इस बात की खुशखबरी दी। जिसके बाद तो बधाइ देने वालों का तांता ही लग गया। इस बीच एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल हो हुई। जिसे लोगों ने शेयर कर लोगों ने दावा किया कि दीपिका अपनी बेटी के साथ हैं। हालांकि कितनी सच्चाई है, आइए बताते हैं।

दीपिका पादुकोण 6 सितंबर को सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने गई थीं। इस दौरान उनके साथ रणवीर सिंह नजर आए थे। जो उनका हाथ थामे हुए थे। इसके अलावा, एक्ट्रेस के मायके और ससुरालवाले भी गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसके दूसरे ही दिन कपल 7 सितंबर को अस्पताल रवाना हुए थे। जहां से खबर आई कि एक्ट्रेस को एडमिट कर लिया गया है। और 8 सितंबर को उन्होंने फिर बेटी को जन्म दिया।

दीपिका पादुकोण की अस्पताल से वायरल फोटो


अह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में दीपिका पादुकोण अस्पताल के बिस्तक पर लेटी हैं और उनकी गोद में नवजात बच्चा है। बताया जा रहा है कि ये फोटो AI से बनाई गई है। यह पूरी तरह से फर्जी है। इस तरह की पहले भी कई फोटोज वायरल हुई थीं। कुछ में तो रणवीर सिंह बच्चे को गोद में लिए नजर आए थे। हालांकि उनमें कोई सच्चाई नहीं थी।

दीपिका पादुकोण और बेटी की फोटो का सच


हालांकि ये तस्वीरें जन्म के बाद के वास्तविक पलों का आभास देती हैं, लेकिन वास्तव में इन्हें AI द्वारा बनाया गया है। इसको शेयर कर लोगों ने कहा कि दीपिका अपनी बेटी के साथ हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। कपल हमेशा से ही अपनी लाइफ प्राइवेट रखने की कोशिश करता है। बीच में जब तलाक की खबरें उड़ी थीं, तब भी इनकी तरफ से एक शब्द नहीं कहा गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.