दीपिका पादुकोण ने Oscars को लगाई 'नाइंसाफी' पर लताड़, जानबूझकर भारतीय फिल्मों और टैलेंट को नहीं मिलता अवॉर्ड?
Updated on
24-03-2025 03:32 PM
बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एकेडमी अवॉर्ड्स को कोसा है। एक्ट्रेस ने सीधे शब्दों में यह इशारा किया है कि क्या वाकई भारतीय फिल्मों को जानबूझकर दूर रखा जाता है? उन्होंने 'लापता लेडीज' जैसी बेहतरीन फिल्म को ऑस्कर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है और इसे 'नाइंसाफी' करार दिया है। दीपिका से पहले बीते दिनों कंगना रनौत भी ऑस्कर अवॉर्ड्स पर भड़क गई थीं। उन्होंने सधे हुए शब्दों में कहा था कि अमेरिका अपना सच कभी नहीं स्वीकार करता कि वह ऑस्कर सिर्फ अपने पास रखता है। कंगना ने यह भी कहा था कि अगर हॉलीवुड के पास ऑस्कर है, तो भारत में भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हैं।
किरण राव के डायरेक्शन में बनी ‘लापता लेडीज’ भारत की ओर से ऑस्कर 2025 के लिए ऑफिशियल एंट्री थी, लेकिन इसे नॉमिनेशन नहीं मिला। यह पहली बार नहीं है, जब कोई भारतीय फिल्म ऑस्कर जीतने से चूक गई। दीपिका पादुकोण ने इस हार पर खेद जताते हुए कहा है कि किसी अच्छी इंडियन फिल्म को ऑस्कर की रेस से बाहर कर देना पली बार नहीं हुआ है। भारतीय सिनेमा और भारतीय टैलेंट के साथ यह 'नाइंसाफी' बार-बार, कई बार हुआ है।
पेरिस में हैं दीपिका, शेयर किया वीडियो
दीपिका पादुकोण पेरिस में फैशन ब्रांड 'लुई वुइटन' एक शो में हिस्सा लेने पहुंची हैं। रविवार, 23 मार्च की शाम को उन्होंने शो के लिए तैयार होते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें उन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड्स के बारे में बात की। याद दिलाया कि साल 2023 में एसएस राजामौली की फिल्म RRR के 'नाटू नाटू' को ऐतिहासिक जीत मिली थी।
दीपिका ने कहा- भारतीय फिल्मों को कई बार वंचित रखा गया
वीडियो में दीपिका पादुकोण कहती हैं कि इस साल के ऑस्कर 2025 में उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए एड्रियन ब्रॉडी की जीत पर खुशी हुई। 'द ब्रूटलिस्ट' में एक्टर के काम की दीपिका ने खूब तारीफ की। इसी पर बात करते हुए वह आगे कहती हैं, ‘भारतीय फिल्मों को कई बार ऑस्कर से वंचित किया गया है। एक नहीं, बल्कि कई बेहतरीन और योग्य फिल्मों को नजरअंदाज किया गया है।'
दीपिका के वीडियो में दिखी शानदार भारतीय फिलमों की झलक
दीपिका पादुकोण के इस वीडियो में कई शानदार भारतीय फिल्मों की झलक दिखाई गई। इनमें पायल कपाड़िया की ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ से लेकर किरण राव की ‘लापता लेडीज’, राही अनिल बर्वे की ‘तुम्बाड’ और रितेश बत्रा की ‘द लंचबॉक्स’ शामिल हैं। इन फिल्मों को भले ही दुनियाभर के दर्शकों से तारीफ मिली, लेकिन इनका नाम ऑस्कर अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन में भी नहीं था।
'नाटू नाटू' को मिला था 'बेस्ट ऑरिजनल स्कोर' का ऑस्कर अवॉर्ड
वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि RRR के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट ऑरिजनल स्कोर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावनी हैं, जबकि इसके बोल चंद्रबोस ने लिखे हैं। 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स के मंच पर इस गाने पर परफॉर्म भी किया गया था।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…