पानी की लाइन में मृत केचुआ...कमिश्नर से शिकायत

Updated on 07-03-2026 12:02 PM
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए हैं, लेकिन भोपाल में अब तक हालात नहीं सुधरे हैं। कहीं गंदा पानी आ रहा है तो कहीं टंकी की सफाई नहीं हुई तो कहीं सीवेज से ही पाइप लाइन गुजर रही है। ऐसे में यहां भी इंदौर जैसे हादसे की संभावना है।

ताजा मामला शहर के वार्ड नंबर-9 मॉडल ग्राउंड क्षेत्र में सामने आया है। आईआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। पार्टी के मोहसिन खान ने बताया कि रमजान महीने के दौरान पुराने भोपाल में खराब स्वच्छता, खुले नालों और सीवेज से संबंधित स्वास्थ्य खतरों को लेकर जिम्मेदार अलर्ट नहीं है।

इसके अलावा पेयजल आपूर्ति पाइप लाइनों में रिसाव और छेद से पानी के दूषित होने का गंभीर खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया, पेयजल टंकी से आसपास के कई इलाकों में पेयजल की सप्लाई होती है। ऐसे में इंदौर जैसा हादसा भोपाल में भी हो सकता है। इसलिए निगम को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पाइप लाइन और टंकी की सफाई करवाना चाहिए।

जांच की तो केचुआ मिला 

रहवासी खान ने बताया कि क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन को लेकर जब जांच की गई तो उसमें मृत केचुआ मिला। पाइप लाइन लंबे समय से खुली पड़ी है। इस वजह से उसमें गंदगी भर गई है। इसके अलावा पेयजल टंकी की भी महीनों से सफाई नहीं की गई है।

कमिश्नर से मिले पार्टी पदाधिकारी 

इस मामले को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहिसन अली खान पदाधिकारियों के साथ निगम कमिश्नर संस्कृति जैन से मिलें और समस्या के बारे में बताया। कमिश्नर ने समस्या को दूर करने का आश्वासन भी दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
महान अभिनेता धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन हो गया। पिछले रविवार को लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा पुरस्कारों के 'स्मृति समारोह' में उन्हें सम्मानित किया गया। इस साल मरणोपरांत…
 26 February 2026
उत्तर प्रदेश के एक गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने राजपाल यादव से निराशा जताई थी, जिसके बाद एक्टर ने जवाब दिया है। छात्रों ने उनके जेल में रहने के दौरान…
 26 February 2026
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता रहा था। वो अक्सर अपने जीवन और करियर पर उस दौर के प्रभाव के बारे में खुलकर…
 26 February 2026
विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी 'द केरल स्‍टोरी 2' की रिलीज पर असमंजस की स्‍थ‍िति बनी हुई है। केरल राज्य को 'बदनाम करने' के आरोपों में घ‍िरी इस…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सलमान अली आगा को पिछले साल पाकिस्तान का नियमित टी20 कप्तान बनाया था। सिर्फ चार मैचों के बाद ही मोहम्मद रिजवान से कप्तानी छीन ली गई थी। रिजवान के…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सेमीफाइनल की राह को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंसी टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, इतने से भी बात नहीं बनेगी,…
 26 February 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक पाकिस्तानी शो पर आकर टिप्पणी करते रहते हैं। मोहम्मद आमिर ने अब उस शो पर…
 26 February 2026
नई दिल्ली: लियोनेल मेसी... यह एक ऐसा नाम है जिससे शायद दुनिया में हर कोई वाकिफ होगा। जो फुटबॉल देखता भी नहीं है और खेल के किसी खिलाड़ी को जानता नहीं…
 26 February 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा। बीते 24…
Advt.