
बलौदाबाजार। जिले में आदिवासी विभाग में डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर कार्यरत बसंत कोशले का शव उनकी ही कार में मिला है। सुबह सुबह घूमने निकले लोगों ने उसकी हालत देखकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँच कोतवाली पुलिस ने जांच शुर की। मृतक के पर्स से मिले लाइसेंस और जिला निर्वाचन अधिकारी के ड्युटी आदेश से उसकी पहचान हुई। जिसके बाद उनके अधिकारियों व परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने पर बाडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। फिलहाल मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चला है। मृतक की कार में शराब के बाटल, डिस्पोजल गिलास, मोबाइल और बैग मिले हैं। मृतक कहां गया था और वापस आ रहा था उसके साथ और कौन थे पता नहीं चला है। कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।