बेटी या क्रूर बहन... तानाशाह किम जोंग उन के बाद कौन संभालेगा उत्तर कोरिया की सत्ता? बढ़ी दुनिया की टेंशन
Updated on
02-08-2024 02:28 PM
प्योंगयांग: उत्तर कोरिया की सत्ता पर साल 2011 से किम जोंग उन काबिज हैं। उत्तर कोरिया की सत्ता में किम ही सर्वेसर्वा हैं लेकिन हालिया समय में उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की बातें सामने आई हैं। किम को हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटिज है और उनका वजन भी काफी ज्यादा है। किम का परिवार दिल की बीमारियों से भी पीड़ित रहा है। किम के पिता की 2011 और दादा की 1994 में दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। ऐसे में उत्तर कोरिया के सत्ता गलियारों में ये बहस भी शुरू हो गई है कि किम की विरासत को कौन संभालेगा। इसमें किम की बेटी, बहन और बेटा का नाम चल रहा है।
द सन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि किम अपनी बेटी किम जूए को अपने उत्तराधिकारी के रूप में ट्रेनिंग दे रहे हैं, जिसकी उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच है। किम परिवार की बहन और बेटा भी इस दौड़ में शामिल हैं। खासतौर से किम की बहन के नाम ने पश्चिम के देशों में हलचल बढ़ाई है, जिसे काफी क्रूर माना जाता है। हालांकि दक्षिण कोरिया के जासूसों का मानना है कि किम जूए को सत्ता मिलने की ज्यादा संभावना है। इसकी वजह ये है किम खुद उसको सत्ता संभालने के तौर तरीके बता रहे हैं। किम की पसंदीदा संतान के रूप में किम जूए को अपने पिता के साथ देखा गया है। किम जूए प्योंगयांग में घर पर ही पढ़ाई करती हैं और तैराकी, स्कीइंग और घुड़सवारी भी सीख रही हैं। जूए का दावा इसलिए मजबूत लगता है क्योंकि किम जोंग उन भी 2000 के दशक के अंत में अपने पिता किम जोंग इल के इर्द-गिर्द उत्तर कोरियाई मीडिया में इसी तरह से दिखाई देने लगे थे।
किम की बहन का नाम भी आ रहा सामने
किम जोंग उन की बहन किम योजोंग का नाम भी चर्चा में है, जिसे अपनी क्रूरता के लिए जाना जाता है। किम योजोंग कई मामलों में अपने भाई किम जोंग उन के साथ मिलकर काम करती देखी गई हैं। उत्तर कोरिया के बारे में जानकारी रखने वाले एक्सपकर्ट का मानना है कि कि योजोंग अपने भाई और पिता से भी ज्यादा तानाशाही रवैया रखती है। उन्होंने कथित तौर पर मामूली आरोपों में कई अधिकारियों को फांसी देने का आदेश दिया था। कुछ विशेषज्ञ तो किम योजोंग को दुनिया की सबसे खतरनाक महिला तक कह चुके हैं।
किम जोंग उन का एक और वारिस उनका बेटा हो सकता है। कई सालों से ऐसी अफवाह है कि किम जोंग उन का एक बेटा है, जो उनका उत्तराधिकारी बन सकता है। बताया जाता है कि किम का बेटा 14 साल का है। हालांकि उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इनके अलावा भी किम के बच्चे होने का दावा किया जाता है लेकिन कोई ठोस जानकारी इस बारे में नहीं है। इस पर बहस होती रही है कि किम का कोई बड़ा बेटा है या नहीं। ऐसा भी दावा किया जाता है कि किम अपने बेटे को उत्तराधिकारी के रूप में पर्दे के पीछे से नियुक्त कर सकते हैं।
कोरिया में सत्ता परिवर्तन का दुनिया पर क्या होगा असर
मेलबर्न विश्वविद्यालय में कोरियाई अध्ययन के वरिष्ठ शिक्षक डॉक्टर एडम जुलावनिक कहते हैं कि उत्तर कोरिया में सत्ता परिवर्तन से देश के अपने दुश्मन देशों के प्रति बदलाव की चर्चा की जाती रही है। हालांकि यह निर्धारित करना मुश्किल है कि नेतृत्व परिदृश्य का पश्चिम के लिए क्या अर्थ हो सकता है। खासतौर से साउथ कोरिया और अमेरिका के लिए उत्तर कोरिया के रुख में बदलाव की उम्मीद नहीं है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…