जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे डेमियन मार्टिन, दिमागी बुखार ने कोमा में पहुंचाया

Updated on 31-12-2025 12:41 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेमियन मार्टिन कोमा में पहुंच गए हैं। बॉक्सिंग डे पर मार्टिन बीमार हो गए थे। इसके बाद उन्हें क्वींसलेंड के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 54 साल के मार्टिन को मेनिनजाइटिस (दिमागी बुखार) हुआ है। उन्हें अभी इंड्यूस्ड कोमा में रखा गया है। मार्टिन के करीबी दोस्त और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने उनके बीमार होने की पुष्टि की।

एडम गिलक्रिस्ट ने बताया कि डेमियन मार्टिन को सबसे बेहतरीन इलाज मिल रहा है। उन्होंने न्यूज कॉर्प से बात करते हुए कहा, 'उन्हें सबसे अच्छा इलाज मिल रहा है। अमांडा और उनके परिवार को पता है कि बहुत से लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।'
मार्टिन के एक और पूर्व साथी खिलाड़ी डैरेन लेहमन ने भी एक्स पर उनके और उनके परिवार के लिए प्रार्थनाएं भेजीं। लेहमन ने एक्स पर लिखा- बहुत सारा प्यार और प्रार्थनाएं डेमियन मार्टिन के लिए भेज रहा हूं। मजबूत बने रहो और लड़ते रहो, लीजेंड। परिवार को प्यार।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.