क्रूड ऑयल महंगा हुआ, जयशंकर बोले- सरकार की स्थिति पर नजर, सप्लाई चेन कंट्रोल में
Updated on
09-03-2026 04:00 PM
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत में भी दिखाई दिया है। खाड़ी देशों से आने वाले तेल की सप्लाई कम हुई है। साथ ही कीमतों में भी तेजी आई है। आज सोमवार को कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया। इस बारे में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को राज्यसभा में सरकार का पक्ष रखा।उन्होंने कहा कि भारत सरकार कच्चे तेल की आपूर्ति और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति काफी खराब हुई है। ऐसे में सरकार घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रही है। वहीं सरकार ने यह भी स्वीकार किया कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है। इसी वजह से क्रूड ऑयल की स्थिति पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ सप्लाई प्रभावित हुई है, लेकिन इस पर कंट्रोल है।
कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर
सोमवार को कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल पहले 100 डॉलर और फिर 110 डॉलर के पार पहुंच गई। ब्रेंट क्रूड ऑयल एक समय 119.50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। यानी इसमें 25 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई थी। वहीं अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल भी इसी तेजी के साथ 119.48 डॉलर प्रति बैरल पर था। हालांकि बाद में इसमें कुछ गिरावट देखी गई।
मिडिल ईस्ट में छाया संकट
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में संकट छाया हुआ है। खाड़ी देशों से तेल की सप्लाई कम हुई है। इसका कारण होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के जहाजों का आवागमन प्रभावित होना है। भारत के कच्चे तेल के कुल आयात का करीब आधा हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है। ऐसे में भारत में तेल का संकट गहरा सकता है। हालांकि अब रूस से तेल की सप्लाई बढ़ गई है। वहीं भारत दूसरे विकल्प भी तलाश रहा है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…