पश्चिम एशिया में सीजफायर से कच्चे तेल में भारी गिरावट, भारत को क्या होगा फायदा?

Updated on 08-04-2026 12:15 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में दो हफ्ते के सीजफायर की घोषणा के बाद आज कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट आई है। इससे होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही सामान्य होने की उम्मीद बंधी है। दुनिया का 20 फीसदी तेल इसी इलाके से गुजरता है। लेकिन ईरान युद्ध के कारण वहां से जहाजों की आवाजाही बाधित हुई थी। इसके कारण कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था जो यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद इसका सबसे ऊंचा स्तर था।

लेकिन पश्चिम एशिया में सीजफायर की घोषणा से कच्चे तेल में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड में 15 फीसदी और डब्ल्यूटीआई क्रूड में 23 फीसदी तक गिरावट आई। भारतीय समय के अनुसार 7.15 बजे ब्रेंट क्रूड 13.22 फीसदी यानी 14.45 डॉलर की गिरावट के साथ 94.82 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह अमेरिकन बेंचमार्क डब्ल्यूटीआई भी 14.02 फीसदी यानी 15.83 डॉलर की गिरावट के साथ 97.12 डॉलर पर था। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह लगातार 100 डॉलर के ऊपर बना हुआ था।

तेल भी ऐतिहासिक तेजी

ईरान तथा अमेरिका/इजरायल के बीच युद्ध के कारण मार्च में कच्चे तेल की कीमत में 50 फीसदी से अधिक तेजी आई थी जो इतिहास में एक महीने में सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी। होर्मुज स्ट्रेट से खाड़ी के कई देश अपना तेल निर्यात करते हैं। लेकिन इसके बंद होने से दुनिया में तेल और गैस की सप्लाई टाइट हो गई थी। इसे दुनिया का सबसे बड़ा तेल संकट माना जा रहा था। पाकिस्तान समेत कई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी तेजी आई थी।

तेल का खेल

  • पश्चिम एशिया में सीजफायर से कच्चे तेल की कीमत में गिरावट
  • ब्रेंट क्रूड 15 फीसदी और डब्ल्यूटीआई क्रूड 23 फीसदी गिरा
  • दुनिया का 20 फीसदी तेल होर्मुज की खाड़ी से गुजरता है
  • ईरान युद्ध के बाद कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी

भारत पर असर

कच्चे तेल की कीमत कम होने से भारत को भी काफी फायदा होगा। इससे रुपये पर भी दबाव कम होगा और डॉलर के मुकाबले वह मजबूत होगा। भारत अपना 85 फीसदी से अधिक कच्चा तेल आयात करता है। ईरान युद्ध के कारण भारत में खासकर एलपीजी की काफी किल्लत हो गई थी। होर्मुज स्ट्रेट से तेल कारोबार सामान्य होने से भारत खाड़ी देशों से तेल और गैस का आयात कर सकेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.