भारत में कोरोना संक्रमित 4 लाख पार

Updated on 23-06-2020 05:28 AM
मौतों का आंकड़ा भी 13 हजार से ज्यादा, सिर्फ 8 दिन में एक लाख केस
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस मामलों ने शनिवार को चार लाख का आंकड़ा पार कर लिया। 15,023 नए मामलों के साथ डेली केसेज के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए। अब देश में कुल 4,10,923 कन्फर्म मामले हैं। शनिवार को 377 मरीजों की मौत हुई, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 13,183 हो गई है। भारत में कोरोना का प्रकोप पिछले कुछ दिन में किस तरह बढ़ा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि पहले एक लाख मामले सामने आने में 109 दिन लगे। जबकि आखिरी के एक लाख (3 से 4 लाख) केस सिर्फ पिछले 8 दिन में आए हैं।
दिल्ली, महाराष्ट्र से रिकॉर्ड नए केस
पिछले 8 दिन में देश के करीब एक-चौथाई मामले सामने आए हैं। इसी दौरान, कुल मौतों में से 32.6 फीसदी मौतें दर्ज की गईं। दिल्ली में शनिवार को 3,630 नए मामलों का पता चला जो वहां किसी एक दिन आया सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं महाराष्ट्र से भी रिकॉर्ड 3,874 नए मामले सामने आए। दिल्ली में कोरोना के 77 मरीजों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 2,112 हो गई है। महाराष्ट्र में अब 1,28,205 मामले हैं। वहां शनिवार को 160 मौतों के बाद, मरने वालों की संख्या 5,894 तक पहुंच गई। मुंबई से 1,190 नए मामले आए और 136 लोगों की मौत हुई।
देश का रिकवरी रेट 55.4 फीसदी पहुंचा
नए केसेज के साथ ही देश में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। अबतक इस वायरस से 2,27,705 लोग रिकवर हो चुके हैं यानी देश का रिकवरी रेट 55.4 फीसदी है। तमिलनाडु में शनिवार को 2,396 नए मामले सामने आए। 38 नई मौतों के साथ यहां मरने वालों का आंकड़ा 700 के पार चला गया है। इनमें चेन्नई में हुईं 200 से ज्यादा मौतें शामिल नहीं हैं। राज्य में 56,845 कोविड-19 केस हो चुके हैं। चेन्नई और आसपास के जिलों में सख्त लॉकडाउन किया गया है।  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
बांग्लादेश में अज्ञात लोगों ने एक बड़े हिंदू नेता की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाबेश चंद्र रॉय (58) को गुरुवार दोपहर को उनके घर से किडनैप किया…
 19 April 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शनिवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचे है। अपने दौरे पर बोस ने कहा, 'यह कल के दौरे का विस्तार है। मैं आज और…
 19 April 2025
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बंगाल की एयर होस्टेस के डिजिटल रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मेदांता अस्पताल में ICU मशीन का टेक्नीशियन…
 19 April 2025
एक्टर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर दिए अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी। शुक्रवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।उन्होंने लिखा- मैं माफी मांगता हूं, पर ये मैं…
 19 April 2025
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला के‎ पति की ओर से दायर व्यभिचार (एडल्टरी) के केस में आरोपी‎व्यक्ति को बरी कर दिया। कोर्ट ने‎ कहा- पत्नी को पति की संपत्ति ‎मानने…
 19 April 2025
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को आंधी-बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर दो मकान ढह गए। एक महिला और उसकी 9 माह की बच्ची की मलबे में दबकर मौत…
 19 April 2025
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी 10…
 18 April 2025
चुनाव प्रचार के लिए कंटेंट तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग इसके दुरुपयोग पर रोक लगाने और बेहतर…
 18 April 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी की 27.5 करोड़ रुपए के शेयर अस्थायी रूप से जब्त किए हैं। यह…
Advt.