भाजपा के विजय अभियान में कारगर रहा सत्ता-संगठन का तालमेल, छह देशों के राजनीतिक विशेषज्ञों ने सराहा

Updated on 05-06-2024 12:51 PM
 भोपाल। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ विजय होने के बाद भाजपा ने सत्ता-संगठन के कदमताल और बूथ प्रबंधन के बूते एक बार फिर लोकसभा चुनाव में रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज की है। भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 की 29 सीटों जीतकर अधिकांश सीटों पर जीत का नया रिकार्ड बनाया है। इसके पीछे भाजपा का बूथ प्रबंधन एक बड़ा कारण है। पार्टी संगठन की बूथवार व्यू रचना के तहत 370 वोट शेयर बढ़ाने में मोदी की राम-राम और लाभार्थी संपर्क अभियान कारगर साबित हुई।

भाजपा ने लाभार्थी संपर्क अभियान, गांव चलो अभियान और प्रत्येक बूथ 370 वोट शेयर बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं को जुटाया। न्यू ज्वाइनिंग, एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग की चौपाल, लाभार्थी संपर्क, महिला संपर्क, युवा संपर्क और किसान संपर्क जैसे गतिविधि की गई। वरिष्ठ नेताओं का बूथ प्रवास, प्रत्येक जिले में पत्रकारवार्ता, चित्र के साथ संगठन एप पर रिपोर्टिंग और प्रत्येक दिन समीक्षा वीसी डिजिटल रिपोर्ट के आधार पर हुई। चारों चरणों के चुनाव के दौरान टोल फ्री नंबर 18002025024 पर बूथ से सीधे चुनाव संबंधी शिकायत करने का प्रविधान किया गया। इस दौरान कुल 2175 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समाधान किया गया।भाजपा ने 14 जनवरी से दीवार लेखन प्रारंभ कर दिया था।

चार फरवरी से छह फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया गया। शहर से लेकर गांव तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का प्रसारण किया गया। 64,523 बूथों पर लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के आह्वान के बाद बूथ विजय अभियान की योजना के तहत 10 दिन तक प्रत्येक दिन दो घंटे बूथ पर कार्यकर्ताओं ने जनता से संपर्क और संवाद किया। बूथ पर होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि गुलाल/गुजिया के साथ घर-घर संपर्क कर मोदी गुलाल लगाकर, मोदी की राम-राम जनता तक पहुंचाई गई।

अन्य राज्यों में चला मप्र का बूथ प्रबंधन माडल

मध्य प्रदेश का बूथ प्रबंधन माडल अन्य राज्यों में भी चला। मध्य प्रदेश के मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान की तरह मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद ने उत्तर प्रदेश के भी गोरखपुर के स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर कई प्रयोग किए। मध्य प्रदेश में 13 मई को चौथे और आखिरी चरण का मतदान होने के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश के कई बड़े भाजपा नेताओं ने दूसरे राज्यों में डेरा डाला। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा झारखंड में डटे रहे। हितानंद ने गोरखपुर में बूथ प्रबंधकों से फीडबैक लेकर कमियां दूर कराईं। हर बूथ के लिए 20 सूत्रीय कार्य निर्धारित किए गए। तीसरा, मतदान के दिन पुरुष और महिला कंट्रोल रूम बनाए गए। महिला कंट्रोल रूम से पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने महिला मतदाताओं को फोन कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया।

स्थापना दिवस पर दो लाख से अधिक नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ा

भाजपा के स्थापना दिवस का छह अप्रैल को 64,523 बूथ में से 47,179 बूथों पर आयोजन किया गया, पार्टी के झंडे लगाने से लेकर घर-घर संपर्क तथा बूथ विजय अभियान के कार्यक्रम हुए और पार्टी में दो लाख से अधिक नए सदस्य बनाए गए। इसी तरह डा आंबेडकर जयंती पर स्वच्छता के कार्यक्रम हुए। घर-घर पीले चावल लेकर मतदाता पर्ची वितरित की गई। त्रिस्तरीय मतदाता जागरण अभियान के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ताओं द्वारा फोन काल करके मतदान की अपील की गई। इनमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, लोकसभा चुनाव प्रभारी, सहप्रभारी, वरिष्ठ मंत्रीगण से लेकर सभी नेताओं की सहभागिता रही। मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय स्तरीय पर अलग-अलग प्रयोग किए गए। इनमें महिला कंट्रोल रूम बनाकर 22 महिला महिला कार्यकर्ताओं को जुटाया गया। शोकाकुल परिवार के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।

बी और सी ग्रेड के बूथों की हार- जीत की समीक्षा की

भाजपा ने बूथवार विधानसभा चुनाव-2023 के परिणाम की समीक्षा की, लोकसभा चुनाव हार जीत का पूर्ण विश्लेषण किया गया, विधानसभा चुनाव के आधार पर नए सिरे से बूथों की ग्रेडिंग की गई और सूचियां विधानसभा स्तर पर भेजी गई। बी ग्रेड और सी ग्रेड के बूथों पर लक्षित कार्य किया गया। काल सेंटर से सीधे संपर्क कर जीतने या हारने के कारण पूछे और समाधान का प्रयास किया और इस आधार पर नई कार्ययोजना बनाकर कार्य किए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.