सरगुजा में सहकारी समिति प्रबंधक ने फांसी लगाई:देर रात धान खरीदी केंद्र से लौटे थे समिति प्रबंधक, तनाव में लगा ली फांसी

Updated on 26-12-2025 12:48 PM

सरगुजा जिले के केरजू धान खरीदी केंद्र के समिति प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात वे सहकारी समिति से वापस घर लौटे थे। सुबह उनका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, केरजू धान खरीदी केंद्र के प्रभारी व समिति प्रबंधक दिनेश गुप्ता (47 वर्ष) गुरुवार की शाम सहकारी समिति से घर लौटे थे। किसी का फोन आने पर वे रात को फिर से समिति गए और देर रात करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच घर लौटे। वे मानसिक रूप से विचलित थे और देर रात अपने घर में फांसी लगा ली।

सुबह फांसी पर झूलता मिला शव, हड़कंप सुबह करीब पांच बजे दिनेश गुप्ता का शव परिजनों ने फांसी पर झूलता देखा। परिजनों ने उन्हें फांसी के फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना सीतापुर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा पश्चात पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार दिनेश गुप्ता देर रात समिति से लौटे थे। आशंका है कि उन्होंने देर रात 2 बजे के बाद फांसी लगाई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। घर में उनकी पत्नी एवं 27 साल का बेटा था, जो घटना के संबंध में ज्यादा कुछ नहीं बता सके हैं।

लोन को लेकर विवाद, जांच में जुटी पुलिस बताया गया है कि धान खरीदी के नए नियम एवं किसानों से खरीदी को लेकर दिनेश गुप्ता तनाव में थे। एक किसान के लोन अमाउंट को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। किसान ने जितना केसीसी लोन लिया था, उससे अधिक रकम उसके लोन अकाउंट में दिख रहा था।

सीतापुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उनके जुड़े लोगों का बयान लिया जाएगा, जिसके बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.