खाने की तेल में लगी आग, इतने रूपये बढ़ी दाम

Updated on 23-11-2024 01:52 PM

रायपुर । राजधानी के डूमरतराई थोक बाजार में सोया और राइसब्रान जैसे तेलों की कीमत 135 रुपए हो गई है, वहीं रायपुर शहर के छोटे थोक कारोबारी इसको 140 रुपए में और चिल्हर कारोबारी 145 से 150 रुपए में बेच रहे हैं। दूसरे तेलों के दाम भी 40 से 50 रुपए तक बढ़ गए हैं। जब सरकार ने अक्टूबर में आयात शुल्क में इजाफा किया था, तो कहा गया था कि तेलों की कीमत ज्यादा से ज्यादा 15 रुपए तक बढ़ेगी, लेकिन कीमत में बहुत ज्यादा इजाफा कर दिया गया है।

जो साया और राइसब्रान तेल आयात शुल्क बढ़ने से पहले थोक में 90 रुपए और चिल्हर में 100 रुपए था, वह अब 150 रुपए में बेचा जा रहा है। केंद्र सरकार ने बीते माह जब से आयात शुल्क में इजाफा किया है तब से राजधानी रायपुर के थोक से लेकर चिल्हर बाजार में कीमत में आग लग गई है। हालांकि आयात शुल्क बढ़ने के बाद नया माल आने से पहले ही कीमत में इजाफा कर दिया गया था। पहले कीमत में 20 रुपए और फिर तीस रुपए तक इजाफा किया गया। संभावना थी त्योहारी सीजन दीपावली के बाद कीमत कम होगी, लेकिन कीमत कम होने के स्थान पर और ज्यादा हो गई है। थोक कारोबारियों का कहना है कि उत्पादक ही ज्यादा कीमत पर तेल दे रहे हैं तो हम क्या कर सकते हैं।

हरेली तेल की भी बढ़ा दी कीमत

राइसब्रान का हरेली तेल छत्तीसगढ़ में बनता है। जानकारों के मुताबिक इसका आयात शुल्क से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन इसके बाद भी मौके का फायदा उठाते हुए कारोबारियों ने इसकी कीमत में भी थोक में 40 रुपए का इजाफा कर दिया है तो यह चिल्हर में 50 रुपए महंगा हो गया है। डूमरतराई में थोक में यह 1620 रुपए में एक पेटी 12 लीटर का पैक मिल रहा है। इसको शहर के थोक कारोबारी 1700 रुपए में बेच रहे हैं। यानी यह तेल भी थोक में 142 रुपए में मिल रहा है। इसको चिल्हर कारोबारी 150 रुपए में बेच रहे हैं। राइसब्रान से सारे ब्रांड महंगे हो गए हैं।

उत्पादकों ने भी बढ़ाई है कीमत

राजधानी के थोक कारोबारियों का कहना है कि,  उत्पादक कंपनियों ने ही कीमत बढ़ा दी है तो हम क्या करें। ज्यादातर उत्पादक कंपनियों ने दाम में 35 रुपए का इजाफा किया है। ऐसे में थोक कारोबारी अपना मुनाफा लेकर इसको 40 रुपए महंगा किया है। दूसरे नंबर के थोक कारोबारियों ने इसको 45 रुपए महंगा किया है तो चिल्हर कारोबारियों ने इसको 50 रुपए महंगा किया है। अन्य तेलों के दाम भी बढ़े हैं।

थोक में 45 रुपए तक बढ़े दाम

खाद्य तेलों में सबसे ज्यादा बिकने वाले सोया और राइस ब्रान तेल की बात करें तो इसकी कीमत जुलाई में सौ रुपए से कम थी। सोया तेल और राइस ब्रान थोक में 90 रुपए के आस-पास और चिल्हर में 95 से 98 रुपए में बिक रहा था। लेकिन बीते माह त्योहारी सीजन प्रारंभ होने से पहले इसकी कीमत बढ़ाई गई थी। इसके बाद आयात शुल्क के कारण लगातार कीमत में इजाफा किया जा रहा है। इस समय थोक बाजार में सोया तेल में सबसे ज्यादा बिकने वाला कीर्ति गोल्ड पेटी में 1610 रुपए में मिल रहा है, यानी थोक में कीमत 135 रुपए है।

वहीं इसको शहर के थोक कारोबारी अपना पांच रुपए का मुनाफा जोड़कर 1680 से 1700 रुपए में बेच रहे हैं। यानी यह थोक में 140 से 142 रुपए में पड़ रहा है। इसको चिल्हर किराना दुकान वाले शहर से ले जाकर चिल्हर में 150 में बेच रहे हैं। पहले चिल्हर में यह 100 रुपए में बिक रहा था। सरसों तेल पहले चिल्हर में 135 से 140 रुपए था, यह अब 180 रुपए हो गया है। फल्ली तेल 200 रुपए है। यह थोक में 180 से 185 रुपए है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.