प्रार्थना-सभा के नाम पर धर्मांतरण...बवाल​:रायपुर में हिंदूवादी संगठनों ने युवक को पीटा

Updated on 11-08-2025 01:29 PM

छत्तीसगढ़ में रविवार के दिन रायपुर और बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल हुआ है। बिलासपुर में प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मकान को सील कर दिया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

वहीं, रायपुर में भी हिंदू संगठन ने मसीही समाज के लोगों पर प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए एक मकान का घेराव कर दिया। यहां तक कि हिरासत में लिए एक युवक को पीट भी दिया। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि ये धर्मांतरण का मामला नहीं है। बजरंग दल और इससे जुड़े संगठन के लोग प्रोपेगंडा कर रहे हैं। अगर कोई बीमार है तो उसे मंदिर-मस्जिद जाने की आजादी है। पुलिस उनके दबाव में आकर अल्प संख्यकों पर कार्रवाई कर रही है, जो गलत है।

बिलासपुर में चल रही थी प्रार्थना सभा

दरअसल, बिलासपुर के प्रगति नगर गली-नंबर-2 में रविवार (10 अगस्त) को प्रतिमा अल्फ्रेड के मकान में किराएदार सरस्वती कुर्रे की बेटी संगीता श्रीवास, दामाद पवन श्रीवास अपने साथी मुकेश हथठेल, एनी रोज के साथ मिलकर मोहल्ले में प्रार्थना सभा कर रहे थे।

इसी दौरान हिंदूवादी संगठन के लोगों को जानकारी मिली कि यहां आर्थिक रूप से कमजोर हिन्दू धर्म के युवतियों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रार्थना गीत- संगीत के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। खबर मिलते ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अंदर मौजूद भीड़ ने कुछ देर के लिए गेट को अंदर से बंद कर दिया।

युवतियां और महिलाएं बोलीं- अपनी मर्जी से पहुंचे थे

जिसके बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने दरवाजा खुलवाया। उनसे बातचीत में युवतियों और महिलाओं ने कहा कि वो किसी के कहने पर यहां नहीं आई हैं। इस दौरान वहां पहुंची हिंदू समाज की महिलाएं और लड़कियों ने कहा कि हमें किसी ने जबरदस्ती नहीं लाया है।

पहले हम धर्म नहीं बदलना चाहते थे। लेकिन, जब हमारा जीवन में बदलाव हुआ, तब हमने धर्म परिवर्तन किया है। वो अपनी मर्जी से प्रभु की प्रार्थना करने आई हैं।

हिंदूवादी संगठन के लोगों का आरोप- ब्रेन वॉश कर बदलवाया धर्म

वहीं, हिंदूवादी संगठन के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को प्रलोभन और बीमारी से मुक्ति दिलाने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उनके हाथों में बाइबिल रखकर प्रार्थना कराया जा रहा है।

इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत करते हुए धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा मचाते हुए प्रदर्शन किया।

मकान सील कर जांच में जुटी पुलिस

इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन व हंगामे के बाद मकान को सील कर दिया है। टीआई किशोर केंवट ने बताया कि प्रगति नगर वार्ड नंबर10 सिरगिट्टी के रहने वाले सागर सिंह ठाकुर की शिकायत पर मामले में बीएनएस की धारा 299, 353(1)(सी) के तहत केस दर्ज कर जांच में लिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.