डोनाल्ड ट्रम्प की बायोपिक 'द अपरेंटिस' पर विवाद, मूवी में दिखाया पूर्व पत्नी इवाना का रेप! मुकदमे की तैयारी
Updated on
22-05-2024 02:12 PM
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बायोपिक 'द अपरेंटिस' पर विवाद शुरू हो गया है। Cannes 2024 में जहां इस फिल्म का प्रीमियर हुआ है, वहीं इसने पूरे फिल्म फेस्टिवल को हिलाकर रख दिया है। फिल्म में सेबेस्टियन स्टेन लीड रोल में हैं। वह पर्दे पर बिजनसमैन और संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में ट्रम्प के मशहूर होने से पहले की निजी जिंदगी को दिखाया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म में कई कथित चौंकाने वाली चीजें दिखाई गई हैं, जिनमें ट्रम्प को उनकी पूर्व पत्नी इवाना का 'रेप' करते हुए भी दिखाया गया है।
'वैरायटी' की रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म में कई ऐसे वाकये हैं, जो चौंकाने वाले हैं। इनमें से एक वो सीन है, जहां डोनाल्ड ट्रम्प को अपनी दिवंगत पूर्व पत्नी इवाना का बलात्कार करते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा यह भी दिखाया गया है कि ट्रम्प टावर्स के अपने सपने को साकार करने के लिए डोनाल्ड ट्रम्प ने अंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ सौदे किए थे। यह फिल्म 1970 और 1980 के दशक में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के जीवन में घटी घटनाओं को विशेष तौर पर दिखलाती है।
Cannes में 'द अपरेंटिस' को मिला 8 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन
दिलचस्प बात यह है कि 'कान फिल्म फेस्टिवल' में प्रीमियर के बाद 'द अपरेंटिस' को 8 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला। फिल्म खत्म होने के बाद इसे जोरदार सराहना मिली और कई लोगों ने सेबेस्टियन की जमकर तारीफ की।
डोनाल्ड ट्रम्प की टीम बोली- यह फिल्म नहीं कचरा है
हालांकि, उम्मीद के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रम्प की टीम इससे खासी नाराज है। उन्होंने मीडिया में बयान जारी करते हुए खुलासा किया कि वे 'द अपरेंटिस' के खिलाफ मुकदमा दायर कर रहे हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि फिल्म अमेरिका में रिलीज न हो सके। ट्रम्प की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'हम इन नकली फिल्म निर्माताओं के स्पष्ट रूप से झूठे दावों के खिलाफ लिए मुकदमा दायर करेंगे। ट्रम्प कैम्पेन के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने 'द न्यूयॉर्क पोस्ट' से कहा, 'यह कचरा फिल्म है और शुद्ध कल्पना है, जो उस झूठ को सनसनीखेज बनाता है। इसे लंबे समय से खारिज किया जाता रहा है।'
'ऐसी फिल्म को कूड़े के ढेर की आग में फेंक देना चाहिए'
स्टीवन चेउंग ने आगे कहा है, 'यह फिल्म शुद्ध रूप से दुर्भावनापूर्ण मानहानि है। इसे नहीं देखा जाना चाहिए। यह जल्द ही बंद होने वाले डिस्काउंट मूवी स्टोर के DVD सेक्शन में भी जगह पाने लायक नहीं है। इसे कूड़े के ढेर में लगी आग में फेंक देना चाहिए।'
'द अपरेंटिस' के डायरेक्टर बोले- पहले वह फिल्म तो देख लें
'बीबीसी' के मुताबिक, Cannes में प्रीमियर के बाद मीडिया से बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर अब्बासी ने कहा, 'डोनाल्ड की टीम को हम पर मुकदमा करने से पहले फिल्म देखने का इंतजार करना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे वह नापसंद करेंगे... मुझे लगता है कि वह इसे देखकर चौंक जाएंगे।'
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…