शेयर में कितनी गिरावट?
सोने-चांदी की ज्वेलरी का कारोबार करने वाली कंपनियों पीसी ज्वेलर्स (PC Jeweller) और टाइटन कंपनी लिमिटेड (Titan Company Ltd) के शेयर में भी गिरावट आ गई। मंगलवार की इन कंपनियों के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा गिर गए।पीसी ज्वेलर का शेयर सोमवार को 18.72 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह कुछ तेजी के साथ 18.79 रुपये पर खुला। लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आती गई। सुबह 10:30 बजे तक यह शेयर 8.70 फीसदी तक गिरकर 17.09 रुपये पर आ गया था। हालांकि इसके बाद गिरावट कुछ थमी, लेकिन बहुत ज्यादा तेजी नहीं आई। यह 17.24 रुपये पर था।
वहीं टाइटन कंपनी का शेयर मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। सुबह 10:30 बजे के कारोबार तक यह शेयर करीब 5.72 फीसदी गिरकर 3457.25 रुपये तक आ गया था। इसके बाद इसमें भी थोड़ी तेजी देखी गई, लेकिन यह लाल निशान पर ही था और 3476.40 रुपये था कारोबार कर रहा था।



