पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ताओं को मिल रही राहत और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा

Updated on 10-09-2025 05:10 PM

जांजगीर-चांपा। हसदेव विहार की गलियों से जब कोई गुजरता है, तो उसे यह एहसास होता है कि बदलाव सचमुच संभव है। कुछ ही समय पहले तक पूर्णिमा साहू का घर भी हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल की समस्या से परेशान रहता था। महीने का हिसाब-किताब करते समय बिजली का खर्च हमेशा चिंता का कारण बना रहता था। लेकिन आज तस्वीर बदल चुकी है। अब उनका घर न सिर्फ मुफ्त में रोशन हो रहा है, बल्कि यह रोशनी उनके चेहरे पर भी साफ झलकती है। यह बदलाव आया है प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के कारण।

पूर्णिमा साहू याद करती हैं की पहले हर महीने बिल कह चिंता रहती थी। लेकिन जब हमें प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली तो हमने इसे अपनाने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने घर की छत पर सौर पैनल लगवाया और फिर धीरे-धीरे जीवन की दिशा बदलने लगी। सूरज की किरणें अब उनके घर को न सिर्फ रोशन करती हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रही हैं। उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो चुका है। पूर्णिमा साहू मुस्कुराते हुए कहती हैं कि अब हमें बिल चुकाने की चिंता नहीं होती। वे इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करती हैं। आज साहू पड़ोसी और सबको सलाह देती हैं कि सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ें और बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.