चेतना विकास मूल्य शिक्षा से समाज में ला सकते बड़ा बदलाव: बृजमोहन

Updated on 02-12-2024 12:52 PM
रायपुर। अभ्युदय संस्थान अछोटी, जिला दुर्ग में मध्यस्थ दर्शन के प्रणेता ए. नागराज द्वारा प्रवर्तित चेतना विकास मूल्य शिक्षा पर आधारित दो दिवसीय शोध कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल थे।  

इस कार्यशाला में शिक्षकों को मूल्य शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी टीचिंग लर्निंग मैटेरियल (TLM) पर केंद्रित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जीवन विद्या का अध्ययन कर चुके शिक्षकों को मूल्य आधारित शिक्षा के लिए विभिन्न तकनीकों और प्रयोग विधियों की जानकारी दी गई।  मुख्य अतिथि के रूप में बृजमोहन अग्रवाल ने अपने उद्भोषण में कहा, चेतना विकास मूल्य शिक्षा, मानवीय शिक्षा का एक तरीका है. इस शिक्षा में मानव चेतना, देव चेतना, और दिव्य चेतना का अध्ययन कराया जाता है. इस शिक्षा के ज़रिए, सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों को सिखाया जाता है. इसके ज़रिए, बच्चों में शैक्षणिक क्षमता का विकास, भावनात्मक सुदृढ़ता, और सोच-समझकर निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने यह भी कहा कि, सनातन धर्म  पुरातन काल से इसका पालन कर रहा है गुरुकुलों और आश्रमों के माध्यम से बच्चों में शुरू से ही चेतना विकसित करने पर जोर दिया जाता था और उनका सम्पूर्ण विकास किया जाता था। "मूल्य आधारित शिक्षा आज की शिक्षा प्रणाली का अनिवार्य हिस्सा बननी चाहिए। जीवन विद्या के माध्यम से हम बच्चों में नैतिकता, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव जागृत कर सकते हैं। शिक्षकों की भूमिका इस दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है।"

उन्होंने शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षण में नवाचार और प्रभावी परिणाम लाने का माध्यम बनेंगी। साथ ही, उन्होंने अभ्युदय संस्थान के प्रयासों की सराहना की।



कार्यशाला में विभिन्न शिक्षण तकनीकों पर व्याख्यान, अनुभव-साझा सत्र, और समूह गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई शिक्षाविद्, विद्वान, और प्रशिक्षक शामिल हुए।  शोध केंद्र के डॉ संकेत ठाकुर, महावीर अग्रवाल, सचिन, स्वाति परमार ने मूल्य शिक्षा में शोध कार्य की प्रस्तुति दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.