राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में बाधा बन रही कनेक्टिविटी

Updated on 22-10-2024 12:38 PM

भिलाई । छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने फील्ड के स्वास्थ्य कर्मियों को हो रही कठिनाइयों के समाधान करने की मांग छत्तीसगढ़ शासन से उठाई है। संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा व प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ऋतुराज रघुवंशी और मिशन संचालक स्वास्थ्य सेवाएं जगदीश सोनकर को भेजे विस्तृत ज्ञापन में बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए लक्ष्य दिया जाता है। वर्तमान समय में कार्य के रिपोर्ट व रिकार्ड तत्काल ऑनलाइन करना होता है।


इसमें अक्सर विभाग द्वारा बनाए गए ऐप हैक ओर सिंक हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने, सिकलिंग जांच,एन सी डी स्क्रीनिंग रक्तचाप, ब्लड शुगर, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग,मुख स्वास्थ्य कैंसर कार्यक्रम सहित एएनसी पीएनसी ऑनलाइन पोर्टल एंट्री आई एच आई पी प्रतिदिन एंट्री सहित राष्ट्रीय टीकाकरण,युविन एप अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की एंट्री रहती है अधिकांश एप में तकनीकी कठिनाई हो रही है।

नेटवर्क समस्या, विभाग द्वारा प्रदत्त टेबलेट का खराब होना,एरर आना इसके साथ विभाग द्वारा ऑनलाइन मोबाइल एंट्री का नेटवर्क कनेक्टिविटी राशि नहीं मिलने के साथ इन कार्यक्रमों की प्रोत्साहन राशि भी समय नहीं मिलने जैसी समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ समय-समय पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम सुचारू संचालन के लिए विभाग को सुझाव देकर कर्मचारियों की समस्याओं का निदान हेतु प्रयास करता है। प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा व प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की एप व वेबसाइट तकनीकी स्वरूप बनाने वाली प्राइवेट एजेंसी को तकनीकी सुधार करना चाहिए।


उन्होंने मांग की कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में पूर्ण भागीदारी करने वाले ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका व संयोजक सुपरवाइजर एल एच व्ही बी ईटीओ को प्रोत्साहन राशि में सम्मिलित किया जाना चाहिए, जिससे फील्ड के कर्मचारियों को अपने कार्य करने में सुविधा हो। संघ ने मांग की है कि फील्ड के स्वास्थ्य कर्मियों, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका व संयोजक, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम की एएनएम व एम पी डब्लू और स्वास्थ्य सुपरवाइजर व एल एच व्ही,बी ईटीओ को मोबाइल,टैब और लैपटॉप प्रदान किया जाए, प्रति माह नेटवर्क कनेक्शन,वाई फाई सुविधा हेतु एक निर्धारित राशि दी जाए एंव तकनीकी त्रुटियां सुधार करने व्यवस्था की जाए।


उक्ताशय की मांग करने वालों में उप प्रांताध्यक्ष प्रमेश पाल, तुफान अली, सबीना मंसूरी,एस पी देवांगन, भूपेंद्र राय,अजय परिहार, अनिल पांडेय, मदन साहू बीईटीओ प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक बी एल वर्मा, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, लक्ष्मी कांत घोंटें, खिलावन चंद्राकर सुपरवाइजर प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक महेन्द्र सिंह,एल एच व्ही प्रकोष्ठ की आर विश्वास, एन सी डी प्रकोष्ठ की धनेश्वरी साहू, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका प्रकोष्ठ विभा सहाय, विक्रम रामटेके, रमेश कुमार सोनबोइर,के पी साहू,धनेश प्रताप सिंह, श्यामा प्रसाद, एम पंडैया,जी मोहन राव ,एम राम चंद्र मूर्ति, संजय सिंह ,उतम मधुकर,आर के बंजारे, प्रेमराज कुमारी,जे आर मार्कंडेय,के के वर्मा, चंद्रकांता साहू चित्ररेखा देवांगन, श्रीमती डी सिंहा,आर एस शांडिल्य, श्रीमती ए देशलहरे और सुरेखा राठौर शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.