1985 के बाद कांग्रेस का बड़ा ट्रेनिंग अभियान, एमपी में कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट से संविधान तक की ट्रेनिंग

Updated on 27-08-2026 12:02 PM

भोपाल: प्रदेश में 1985 के बाद अब कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिलवा रही है। अभी तक 40 जिलों में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर हो चुके हैं। बाकी 31 जिलों में 15 अक्टूबर तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। यह क्रम यहीं नहीं थमेगा।

इसके बाद बूथ लेवल एजेंट, विधानसभा और पंचायत इकाइयों के अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य कांग्रेस की आजादी में भूमिका, संविधान, मतदाता सूची की जांच, बूथ प्रबंधन से लेकर पदाधिकारियों की भूमिका पर चर्चा करना और उन्हें आगामी चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए तैयार करना है।

संगठन सृजन अभियान के माध्यम से नियुक्ति

  • प्रदेश में पार्टी संगठन को सशक्त करने के लिए पहली बार संगठन सृजन अभियान के माध्यम से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। ब्लाक अध्यक्षों का चयन भी आम सहमति से करवाया गया। पंचायत स्तरीय इकाई बनाई गई। पहले चरण में ब्लाक, मंडल और नगर अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
  • दो दिवसीय आवासीय शिविर में अलग-अलग सत्रों में इन्हें पार्टी की रीति-नीति, वर्तमान चुनौतियां, संगठन में पदाधिकारियों, महिलाओं की पार्टी से दूरी, युवाओं की अपेक्षा, मतदाता सूची की जांच, बूथ प्रबंधन से लेकर अन्य विषयों पर विस्तार से बताया जाता है।

प्रशिक्षण शिविर की महत्ता और दूसरा चरण

  • प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री संजय कामले का कहना है कि प्रशिक्षण शिविर की महत्ता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 40 जिलों में से 30 में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने अलग-अलग सत्रों को संबोधित किया। 22 जिलों में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पहुंचे। इंटरनेट मीडिया की भूमिका के बारे में पूरा एक सत्र होता है, जिसका अकाउंट नहीं होता है, वहीं खुलवाया जाता है।
  • प्रशिक्षण के दौरान एक टीम बनकर कैसे काम करना है, किसकी क्या भूमिका है, महिलाएं कम क्यों आगे आ रही हैं, युवाओं से संवाद कैसे हो सहित अन्य विषयों पर चर्चा होती है। प्रशिक्षण का यह क्रम अब चलता रहेगा। दूसरा चरण अक्टूबर से प्रारंभ करेंगे और यह एक दिन का होगा। इसमें बूथ लेवल एजेंट, विधानसभा और पंचायत इकाई के अध्यक्षों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

विभाग और प्रकोष्ठों में होंगी नियुक्तियां

  • अखिल भारतीय कांग्रेस ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग कर दिए हैं। नई टीम का गठन दो स्तर पर करने की तैयारी है। पहले प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होंगे।
  • अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक सहित अन्य विभागों के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाएंगे। इसके लिए पैनल बनाए जा रहे हैं। जो अध्यक्ष नियुक्त होगा, वह अपनी टीम बनाएंगे। जिला इकाइयों का गठन समन्वय समिति के माध्यम से करवाया जाएगा। इसमें स्थानीय सभी नेता रहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 August 2026
भोपाल, सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के उपरांत मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के संबंध में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख…
 27 August 2026
भोपाल, सीएम डॉ मोहन यादव पहली बार चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रहे हैं। सितंबर में सीएम सभी मंत्रियों के साथ दो दिनों तक चिंतन-मंथन करेंगे। सीएम के निर्देश पर…
 27 August 2026
भोपाल, सिटी बसों के बाद अब इंदौर से आसपास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए भी ग्रीन मोबिलिटी सेवा शुरू होने जा रही है। एमआईसीटीएसएल ने इंदौर रीजन में 26…
 27 August 2026
भोपाल, भोपाल के कोलार रोड इलाके में जन्मदिन मनाने के दौरान तलवार लहराकर केक काटना युवक को भारी पड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस…
 27 August 2026
मध्य प्रदेश में साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों को अपनी ही लूटी हुई रकम वापस पाने में एक अजीबोगरीब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।केंद्र सरकार के नए…
 27 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के करीब 56 लाख विद्यार्थियों को सिली हुई यूनिफार्म(रेडीमेड) देने की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। शैक्षणिक सत्र…
 27 August 2026
भोपाल/अशोकनगर। फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर ठगी करने और लोगों पर रौब जमाने वाली तृप्ति राजपूत के भोपाल कनेक्शन की जांच चंदेरी पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस तृप्ति और…
 27 August 2026
भोपाल । बैरागढ़ चीचली इलाके में जिलाबदर बदमाश जीतू यादव ने पुरानी रंजिश में फायरिंग कर दी। आरोपित ने रात करीब तीन बजे अजय बैरागी के घर और कार पर…
 27 August 2026
भोपाल। जो महिलाएं पहली बार ड्रोन देखकर डर गईं, वही अब ड्रोन से खेतों में उर्वरक छिड़ककर 12 लाख रुपये तक कमा चुकी हैं। मांग इतनी है कि कुछ जगह…
Advt.