
रायपुर। औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित गोदावरी स्टील प्लांट हादसे में 6 मजदूरों की मौत और कई मजदूरों के घायल होने की घटना को लेकर कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही मृत मजदूरों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई।