कांग्रेस जनता को गुमराह करती है, उनकी सोच बांटो और राज करो... NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक में बरसे पीएम मोदी

Updated on 18-10-2024 01:08 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर करारा अटैक किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करती है। उनकी सोच बांटो और राज करो की रही है। जब कांग्रेस खतरे में आती है तो वो संविधान खतरे में होने का शोर करती है और जनता को गुमराह करती है। चंडीगढ़ में गुरुवार को हुई एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टी पर जमकर वार किया। परिवारवाद के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि वहां एक घराना पार्टी तंत्र चलाना है।

'कांग्रेस खतरे में तो संविधान खतरे में का करती है शोर'

पीएम मोदी ने कहा कि हमने संविधान निर्माताओं की सोच को आगे रखा। संविधान की रक्षा का संकल्प जनता तक पहुंचाएंगे। भारत का संविधान सुरक्षित है। संविधान के खतरे में होने की बात कहने वाले लोग खुद खतरे में रहते हैं। कांग्रेस पर अटैक करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इनकी आदत 'फूट डालो और राज करो' है। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाकर और राजीव गांधी शाहबानो मामले में संविधान को कुचलने का काम किया।

कांग्रेस को पीएम मोदी ने जमकर सुनाया


चंडीगढ़ में एनडीए शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को तमाम मुद्दों पर घेरा। आर्टिकल 370 समेत कई मुद्दों का जिक्र किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एनडीए कुनबे को एकजुट रहने का क्लीयर मैसेज दिया। पीएम मोदी ने कहा कि पब्लिक सब देख रही है। कांग्रेस के बहकावे में, उनके फूट डालो-राज करो वाली नीति पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। हरियाणा चुनाव का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में बहुत गुमराह करने की कोशिश की लेकिन भारतीय जनता पार्टी को लोगों ने समर्थन किया।

आपातकाल को लेकर कांग्रेस को ऐसे घेरेगी बीजेपी


हरियाणा में बीजेपी की लगातार तीसरी बार शानदार जीत से पार्टी पूरे जोश में है। अब उनकी निगाहें महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव पर है। यही वजह है कि बीजेपी ने आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस को घेरने के लिए खास रणनीति तैयार की है। आपातकाल के मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर बीजेपी देश की मुख्य विपक्षी पार्टी को टारगेट करेगी। बीजेपी नेतृत्व ने तय किया है कि वो आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ मनाएगी, कैसे कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई उसे लोगों के बीच लेकर जाएंगे।

नड्डा ने बताया चंडीगढ़ की बैठक में क्या हुआ


बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि चंडीगढ़ में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि शासन के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इसलिए 'pro-people, pro-active और good governance- P2G2' पर ध्यान केंद्रित कर हम इसको आगे बढ़ाएं। इसी दृष्टि से 17 मुख्यमंत्रियों और 18 उप-मुख्यमंत्रियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.