उम्मीदवारों की सूची पर कांग्रेस और बीजेपी में कन्फ्यूजन, कहां फंस रहा पेच?

Updated on 06-09-2024 05:40 PM
नई दिल्ली: हरियाणा में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ने जोर-शोर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, सूत्रों का कहना है दोनों ही पार्टियों को उम्मीदवारों के चयन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ सीट बंटवारे की बातचीत शुरू की है। कांग्रेस, INDIA गठबंधन को फिर से मजबूत करना चाहती है जिसने अप्रैल-जून में हुए लोकसभा चुनावों में 10 में से 5 सीटें जीती थीं।

कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीट बंटवारे को लेकर है। लोकसभा चुनावों की तरह ही, इस बार भी राज्य और केंद्रीय नेताओं के बीच मतभेद हैं। हरियाणा कांग्रेस के नेता राज्य की 90 सीटों में से ज्यादा सीटें छोड़ने को तैयार नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, AAP को कौन सी सीटें दी जाएं, इस पर भी मतभेद हैं। AAP जिन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, उनमें से कुछ पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा अपने वफादारों को टिकट देना चाहते हैं। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया को अपने टिकट पर चुनाव लड़ाएगी। कांग्रेस और आप ने बुधवार को 'सैद्धांतिक' समझौते की घोषणा की।

बीजेपी में टिकट को लेकर खींचतान


हरियाणा में बीजेपी के लिए चुनाव से पहले ही बवाल शुरू हो गया है। कई नेताओं को टिकट नहीं मिला, जिससे पार्टी में नाराजगी है। जेल मंत्री रंजीत चौटाला और विधायक लक्ष्मण नापा ने टिकट कटने के बाद इस्तीफा दे दिया। चौटाला ने कहा कि वो अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, जबकि नापा ने कांग्रेस नेता हुड्डा से मुलाकात की और कांग्रेस ज्वाइन करने की बात कही। चौटाला, हरियाणा के दिग्गज नेता देवी लाल चौधरी के बेटे हैं। देवी लाल दो बार मुख्यमंत्री और उप प्रधानमंत्री भी रहे। 
चौटाला रनिया सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, जहां से उन्होंने 2019 में निर्दलीय जीत हासिल की थी। बाद में वो बीजेपी में शामिल हो गए थे और हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी ने इस बार रनिया सीट से शिशपाल कंबोज को टिकट दिया है। वहीं, टिकट कटने से नाराज ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करण देव कंबोज ने भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, 'शायद बीजेपी को अब वफादार लोगों की जरूरत नहीं है।' कंबोज ने बीजेपी पर विरोधी दलों से आए नेताओं को टिकट देने का आरोप लगाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.