नक्शा नवीनीकरण के कार्यों को विशेष अभियान चलाकर करें पूर्ण : कलेक्टर

Updated on 05-10-2024 11:55 AM

दुर्ग । कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर नक्शा नवीनीकरण की तहसीलवार जानकारी ली। नक्शा नवीनीकरण के कार्य को विशेष अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने पिछली राजस्व बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए जमीन से जुड़े सभी अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, नक्शा बटांकन, डायवर्सन की गहन समीक्षा की।


इस दौरान कलेक्टर ने विभागीय प्रकरणों के निराकरण में लेटलतीफी करने वाले अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए लंबित प्रकरणों को त्वरित रूप से निराकृत कर दायित्वों का निर्वहन सर्वाेच्च प्राथमिकता से करने को कहा। स्वामित्व योजना के प्रकरणों को शीघ्र निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। डिजिटल क्रॉप सर्वे की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी को डिजिटल क्रॉप सर्वे के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है। धमधा तहसील को डिजिटल क्रॉप सर्वे हेतु चयन किया गया है, जिसमें धमधा तहसील में कुल 78 ग्राम है, जिसमें 64 ग्राम डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण किया जाना प्रस्तावित है। कलेक्टर ने आधार, मोबाइल नंबर एवं किसान किताब की प्रविष्टि शत्-प्रतिशत् करने को कहा। डिजिटल हस्ताक्षर के प्रकरणों को अभियान चलाकर निराकरण करने कहा। नक्शा बटांकन के संबंध में उन्होंने तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी के साथ समन्वय बनाकर हल्केवार निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने भू-अर्जन में विभागीय आपसी सहमति से रिकार्ड दूरस्थ किया जाना सुनिश्चित करें। भू-राजस्व की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करने को कहा।


कलेक्टर ने कहा कि राजस्व से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित नही होने चाहिए। उन्होंने राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों तथा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों से उनके न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरणों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों एवं मुआवजा भुगतान, भारतमाला परियोजना, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण करने निर्देश दिए, जिससे प्रभावित लोगों को मुआवजा प्रदान करने में किसी भी प्रकार का विलंब न हो। बैठक में एडीएम अरविंद एक्का, संयुक्त कलेक्टर मुकेश रावटे, एसडीएम लवकेश ध्रुव, सोनल डेविड, महेश राजपूत, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित एएसएलआर उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.