ये कैसे हो सकता है... टीम इंडिया पर भारी पड़ा है बांग्लादेश, मैच से पहले ही डर का माहौल

Updated on 19-02-2025 02:28 PM
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज आज से हो रहा है। पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड की टीम से होना है। इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होना है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है और बांग्लादेश के खिलाफ उसका रिकॉर्ड भी बहुत तगड़ा है। लेकिन पिछले कुछ सालों में बांग्लादेश की टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल का खेल दिखाया है। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पिछले कुछ मैच इसके गवाह भी हैं। ऐसे में टीम इंडिया बांग्लादेश को बिलकुल हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।

पिछले 5 मैचों में किसका पलड़ा भारी?

भारत और बांग्लादेश के बीच पिछले 5 वनडे मैच का रिकॉर्ड देखा जाए तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड थोड़ा खराब नजर आता है। पिछले 5 मैचों में बांग्लादेश ने जहां 3 मैच जीते हैं, वहीं टीम इंडिया के हिस्से 2 जीत आई हैं। आखिरी बार किसी वनडे मैच में बांग्लादेश और भारत की टीमें वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भिड़ी थीं। उस वक्त टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा था। विराट कोहली उस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच थे, जिन्होंने सेंचुरी लगाई थी

बांग्लादेश का रिकॉर्ड तगड़ा

लेकिन उससे पहले टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में हुआ था। वहां भारतीय टीम को बांग्लादेश ने 6 रन से हरा दिया था। वहीं इससे पहले 2022 में टीम इंडिया ने एक मैच में बांग्लादेश को 227 रन से हराया था। ये वही मैच है जब ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में अपनी डबल सेंचुरी बनाई थी।

बांग्लादेश ने मारी बाजी

वहीं इसी सीरीज के इससे पहले मैच में बांग्लादेश ने बाजी मारी थी। बांग्ला टाइगर्स ने टीम इंडिया को उस मैच में कांटे की टक्कर के बाद 5 रन से हरा दिया। वहीं उससे पहले एक मैच में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 1 विकेट से हराया था। ऐसे में ये साफ देखा जा सकता है कि इंटनेशनल क्रिकेट में थोड़ा छोटा कद होने के बावजूद भी बांग्लादेश की टीम पिछले 5 मैचों में टीम इंडिया पर भारी पड़ी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.