कलेक्टर की संवेदनशील पहल से दिव्यांग छात्र के सपनों को मिली नई उड़ान

Updated on 06-08-2026 01:08 PM

कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं था। दिव्यांगता के कारण उन्हें आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। बावजूद इसके उन्होंने अपने सपनों को कभी टूटने नहीं दिया।

अपनी समस्या के समाधान के लिए  ऋषभ जैन ने 3 अगस्त 2026 को कलेक्टर  कुणाल दुदावत को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर उपलब्ध कराने हेतु आवेदन दिया। कलेक्टर ने उनकी परेशानी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन की संवेदनशील एवं त्वरित पहल का परिणाम यह रहा कि आवेदन के मात्र एक दिन बाद, 4 अगस्त 2026 को  ऋषभ जैन को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर एवं एल्बो क्रच प्रदान कर दिए गए। अब वे बिना किसी पर निर्भर हुए कॉलेज आ-जा सकेंगे और अपनी पढ़ाई के साथ-साथ दैनिक कार्य भी आसानी से कर पाएंगे।

इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर मिलने पर  ऋषभ जैन ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए किसी नई जिंदगी से कम नहीं है। अब उन्हें शिक्षा प्राप्त करने और अपने भविष्य के सपनों को पूरा करने में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस त्वरित सहायता के लिए कलेक्टर  कुणाल दुदावत तथा जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया।

यह पहल दर्शाती है कि संवेदनशील प्रशासन और त्वरित निर्णय से जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। जिला प्रशासन का यह प्रयास दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.