बीजापुर प्रीमियर लीग के फाइनल में कलेक्टर का दमदार अंदाज़

Updated on 26-05-2026 12:37 PM

बीजापुर। मॉर्निंग क्रिकेट स्टार क्लब द्वारा आयोजित बीजापुर प्रीमियर लीग सीजन-1 के फाइनल मुकाबले में जिले के कलेक्टर  विश्वदीप ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिले में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने की बात कही। मिनी स्टेडियम में आयोजित इस रोमांचक मुकाबले ने खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

15 मई से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में जिले की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। शानदार प्रदर्शन करते हुए मास्टर ब्लास्टर और किंग्स इलेवन की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले के दौरान कलेक्टर  विश्वदीप स्वयं मिनी स्टेडियम पहुंचे और दोनों टीमों के बीच टॉस कराया।

मैदान में उतरते ही कलेक्टर का अलग अंदाज़ देखने को मिला। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए जोरदार शॉट लगाए और गेंद को बाउंड्री वॉल के बाहर पहुंचाकर खिलाड़ियों एवं दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और आने वाले समय में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। मुकाबले की शुरुआत के बाद मॉर्निंग क्रिकेट स्टार क्लब के खिलाड़ियों ने कलेक्टर  विश्वदीप को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समापन समारोह में  रविंद्र मीणा आईपीएस, एसडीएम बीजापुर  जागेश्वर कौशल तथा तहसीलदार बीजापुर  पंचराम सलामे सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 May 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में सोमवार को कृषि विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर, वर्षा बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, आशुतोष श्रीवास्तव,…
 26 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। कलेक्टर…
 26 May 2026
बीजापुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत कुटरु में आयोजित समाधान शिविर में तपती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं…
 26 May 2026
बीजापुर। बीजापुर की रहने वाली 22 वर्षीय मनीषा नायक ने यह साबित कर दिया कि यदि सही मार्गदर्शन और दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो कठिन परिस्थितियों में भी सफलता प्राप्त की…
 26 May 2026
बीजापुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत सोमवार को नैमेड़ में आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए जनसुविधाओं और शासकीय योजनाओं का बड़ा मंच बनकर उभरा। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे…
 26 May 2026
कोरबा। कोरबा जिले के स्थापना दिवस और सुशासन तिहार के अवसर पर आज जिलेवासियों को बेहतर आवागमन की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक…
 26 May 2026
कोरबा। जिले के किसानों को इस वर्ष पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए विभाग के द्वारा लगातार प्रयास जारी है। शासन के द्वारा खाद वितरण हेतु आवश्यक मापदण्ड…
 26 May 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में  मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर लगाकर मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों का जॉंच…
 26 May 2026
कोरबा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजन के जीवन में खुशियों और भरोसे का नया अध्याय लिख रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
Advt.