भोपाल में गैस कालाबाजारी पर 'कलेक्टर' का एक्शन, 12 से ज्यादा इलाकों में प्रशासन की दबिश; रविवार को बाजार बंद होने से खाली हाथ लौटी टीम

Updated on 06-04-2026 11:47 AM
भोपाल। राजधानी भोपाल में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग रोकने के लिए जिला प्रशासन ने रविवार को विशेष जांच अभियान चलाया । जिला खाद्य नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने जहांगीराबाद, बुधवारा, मंगलवारा, इतवारा समेत कई इलाकों में दबिश दी। हालांकि जांच के दौरान कहीं भी अवैध गैस रिफिलिंग की पुष्टि नहीं हो सकी । जहांगीराबाद में संबंधित दुकान बंद मिली, जबकि अन्य स्थानों पर भी या तो दुकानें बंद थीं या वहां कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई।जांच प्रभावित रही

रविवार को पुराने शहर के बाजार बंद रहने के कारण भी जांच प्रभावित रही। टीम ने संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़), भेल, कोलार, अयोध्या बायपास, अवधपुरी, मिसरोद, कोटरा सुल्तानाबाद, नेहरू नगर, रोशनपुरा, न्यू मार्केट, जवाहर चौक और अन्य क्षेत्रों में भी निरीक्षण किया, लेकिन कहीं अवैध रिफिलिंग नहीं मिली। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध गैस रिफिलिंग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । प्रशासन द्वारा जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एडीएम,एसडीएम के नेतृत्व में भी एजेंसियों की जांच नहीं हुई

रविवार को टीटी नगर, हुजूर क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसियों की जांच होनी थी, जो नहीं हुई। दोनों क्षेत्रों के एसडीएम की सक्रियता देखने को नहीं मिली। वहीं जांच के दूसरे दिन एडीएम सुमित पांडेय भी किसी एजेंसी की जांच करने नहीं पहुंचे।

जांच टीम नहीं दिखी

इसके अलावा एमपीनगर,शहर,बैरागढ़,कोलार,गोविंदपुरा क्षेत्र भी जांच टीम नहीं दिखी। पहले दिन करीब एक दर्जन गैस एजेंसियों की पांच बिन्दुओं जैसे सिलिंडरों का भंडारण करना, गैस रिफिलिंग करना, अधिक दाम पर सिलिंडर बेचने, सिलिंडर में कम गैस देना, लंबित बुकिंग को खत्म करने के लिए जांच की थी । इसकी रिपोर्ट कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भेजी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 June 2026
भोपाल, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ी कीमतों के बाद अब टैक्सी-ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। भोपाल में भी यह मांग उठ रही है। सोमवार सुबह रायसेन रोड…
 08 June 2026
भोपाल। कहते हैं कि होनी कब और किस रूप में काल बनकर सामने आ जाए, कोई नहीं जानता। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के संजय नगर इलाके में शनिवार दोपहर एक…
 08 June 2026
भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों का अब रंगों से सराबोर अनोखे अंदाज में स्वागत होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को स्थानीय संस्कृति और भोपाल की पहचान से…
 08 June 2026
भोपाल। मॉडल त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की मुश्किलें बढ़ती…
 08 June 2026
भोपाल। केरल तट पर तीन दिन की देरी से पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि मौजूदा रफ्तार बनी रही तो…
 08 June 2026
भोपाल।मध्य प्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान अब केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी आधारित एक सफल जन-आंदोलन के रूप में पहचान बना चुका है। नदियों, तालाबों और पारंपरिक…
 08 June 2026
भोपाल। भोपाल सहित मध्य प्रदेश में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शुरू होने के बाद फोर-व्हीलर लाइसेंस बनवाने के नियम बेहद सख्त होने जा रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय…
 08 June 2026
भोपाल। दुनिया में बधिरता (Deafness) दूसरी सबसे बड़ी दिव्यांगता मानी जाती है। आंकड़ों के अनुसार विश्वभर में करीब 34 लाख और भारत में 20 लाख से अधिक बच्चे श्रवण बाधित…
 08 June 2026
भोपाल। भारत इस वर्ष ब्रिक्स (BRICS) की अध्यक्षता कर रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के इंदौर में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।केंद्रीय कृषि एवं…
Advt.