कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Updated on 19-11-2024 12:13 PM

मोहला ।  जिले में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया, और उनके कार्यों की क्रमवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित परियोजनाओं और जनहित से जुड़ी समस्याओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर योजनाओं को पूर्ण किया जाए और जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएं। कलेक्टर ने विधुत विभाग, जल संसाधन विभाग, क्रेड़ा विभाग, ग्रामीण विकास और सार्वजनिक वितरण प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण विभागों की प्रगति पर विशेष चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का शीघ्र समाधान करें और पारदर्शिता बनाए रखें। श्रीमती प्रजापति ने विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए नियमित निरीक्षण करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए, हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। बैठक में सभी विभागाध्यक्षों ने अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.