जनजाति आयोग के अध्यक्ष का कलेक्टर-एसपी ने किया स्वागत

Updated on 15-09-2025 12:34 PM

बिलासपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष  अंतर सिंह आर्या तीन दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। श्री आर्या का सर्किट हाउस में कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने श्री आर्या को अनुसूचित जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। एसएसपी कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। श्री आर्या आज मंथन सभाकक्ष में आदिवासी समाज प्रमुखों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। वे 15 सितम्बर को सवेरे 10 बजे सीपत रोड स्थित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में आयोजित सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर एवं युवा संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। श्री आर्या दोपहर 12.15 बजे रेलवे जोन से संबंधित अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1.30 बजे रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे शाम 4 बजे मंथन सभाकक्ष में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े 5 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.