कलेक्टर श्री बी.एस. उईके ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन

Updated on 04-12-2025 12:12 PM

गरियाबंद।  कलेक्टर श्री बी.एस. उईके ने अपने जन्मदिन के अवसर पर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पाथरमोहरा के आंगनबाड़ी, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में विद्यार्थियों के साथ सादगी, आत्मीयता और समरसता के भाव के साथ न्योता भोज (तिथि-भोज) का आयोजन कर जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर सामुहिक भोजन किया। इससे पूर्व उन्होंने सपत्नीक बच्चों को मिठाई, फल, चॉकलेट एवं सब्जी, खीर-पुड़ी, भोजन परोसा। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की। बच्चों ने कलेक्टर श्री बी.एस. उईके एवं उनकी धर्मपत्नी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर खुशियाँ साझा की। जिससे कार्यक्रम स्थल पर उल्लास, अपनत्व और स्नेहपूर्ण वातावरण बना रहा। कलेक्टर श्री उईके ने बच्चों से संवाद करते हुए शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियाँ एवं सामाजिक सहभागिता भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलकूद से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, वहीं सामूहिक गतिविधियों से उनमें सहयोग, समानता, भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने शिक्षकों से भी अपील की कि वे अपने जीवन के किसी भी खुशी के अवसर जैसे जन्मदिन या अन्य विशेष अवसर पर विद्यालयों में न्योता भोज का आयोजन करें और बच्चों के साथ बैठकर भोजन करें। इससे बच्चों और शिक्षकों के बीच की दूरी कम होगी, आपसी विश्वास बढ़ेगा तथा विद्यालयों में सकारात्मक और संवेदनशील वातावरण का निर्माण होगा। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों का शैक्षणिक, शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास संतुलित रूप से होना चाहिए, तभी एक सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है। विद्यालयों को ऐसे केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जहाँ शिक्षा के साथ खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियाँ नियमित रूप से संचालित हों।

  इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर, बीईओ श्री गजेंद्र धु्रव, श्री श्याम चंद्राकर, सरपंच श्रीमती वासनी ठाकुर, संकुल समन्वयक श्री मनोज चंद्राकर, श्री शिवनारायण तिवारी, श्रीमती वंदना सोनी, श्रीमती धनेश्वरी साहू, श्री प्रमोद कुमार झा, श्रीमती ऊषा देवांगन एवं श्री वेंकटेश साहू सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.