बाल विवाह मुक्त बेमेतरा अभियान को लेकर कलेक्टर शर्मा की पहल

Updated on 07-10-2025 12:52 PM

बेमेतरा। जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से चल रहे अभियान के तहत कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज तहसील बेमेतरा के ग्राम चन्दनू में आयोजित ग्राम सभा में पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बाल विवाह उन्मूलन पर विस्तृत चर्चा की और समाज के सभी वर्गों से इस दिशा में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। 

कलेक्टर ने ग्राम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जो न केवल बालकों के भविष्य को प्रभावित करती है बल्कि समाज में कुपोषण, शिक्षा से वंचित होना और सामाजिक असमानता जैसी अनेक समस्याओं को जन्म देती है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पंचायत सदस्यों एवं नागरिकों से अपील की कि ग्राम सभा के एजेंडा के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त जिला बनाए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करें। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर 2025 तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में यह प्रस्ताव पारित कर बेमेतरा को प्रदेश का पहला “बाल विवाह मुक्त जिला” बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत चन्दनू के जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर के इस प्रयास की सराहना करते हुए पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान, किशोरियों की शिक्षा पर बल, और सामाजिक संवाद के माध्यम से बाल विवाह पर अंकुश लगाने के ठोस प्रयास किए जाएंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिनकी ड्यूटी ग्राम सभा में लगी है, वे अपने-अपने क्षेत्र में इस विषय पर गंभीरता से चर्चा करें और प्रस्ताव पारित करने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि “यह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के भविष्य को संवारने की दिशा में एक ठोस कदम है।”

ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने भी एक स्वर में बाल विवाह के विरोध में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने का संकल्प लिया। बाल विवाह की रोकथाम तभी संभव है जब समाज जागरूक होगा। हर बालक और बालिका को शिक्षा और समान अवसर देना ही हमारा लक्ष्य है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.