कलेक्टर साहू ने किसानों से जुड़े प्रमुख विभाग व बैंक के कार्यों की समीक्षा की

Updated on 25-05-2024 06:59 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर साहू ने खरीफ वर्ष 2024 हेतु कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में किसानों से जुड़े प्रमुख विभाग कृषि, पशुधन, उद्यानिकी,  मछलीपालन, सहकारिता सहित बीज निगम, अपेक्स बैंक, मार्कफेड, लीड बैंक एसबीआई के कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में दलहन, तिलहन, जैविक खेती, यूरिया, डीएपी, एनपीके आदि खाद के आवक, भंडारण और वितरण, मानक और अमानक बीज, केसीसी आदि के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियो से चर्चा की।  कलेक्टर ने खाद के डबल लॉक सिस्टम (इस सिस्टम में केंद्र सरकार राज्य और जिले के खाद भंडार गृह में रखे भंडारित को देखकर और मांग के मद्देनजर अगला खाद खेप देता है) के बारे में भी जानकारी ली।

कलेक्टर धर्मेश साहू ने अपेक्स और सहकारिता अधिकारियों को सभी बैंकों से केसीसी सूची लेकर किसानों के ऋण वितरण की जांच करने कहा। बैठक में एसडीएम सारंगढ़ वासु जैन, परियोजना निदेशक पंचायत हरिशंकर चौहान, उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, जिला विपणन (मार्कफेड) अधिकारी मनोज यादव, सहायक आयुक्त सहकारिता व्यासनारायण साहू, उप प्रबंधक अपेक्स बैंक, जे पी सिंह, प्रभारी अधिकारी पशुधन सुनील जोल्हेे, लीड बैंक एसबीआई के अधिकारी सुरेश दामके उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.