कलेक्टर ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

Updated on 27-09-2024 11:59 AM

बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण ने गुरुवार को राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने और तेज गति से काम कर लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। किसान क्रेडिट कार्ड में ढिलाई बरते जाने पर उप संचालक पीडी हथेश्वर को शो कॉज नोटिस जारी किए। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान एव एडीएम शिवकुमार बनर्जी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि राज्य स्तर पर बिलासपुर जिला हर योजना में प्रथम तीन में आने चाहिए। अधिकारी इसे लक्ष्य मानकर चलें और आगे काम करें। कमजोर प्रदर्शन वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए चारों ब्लॉक में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेन्ट मशील जल्द चालू करने के निर्देश दिए। महात्मां गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर से शुरू किया जाये। विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत  प्रशिक्षण एवं टूल किट के लिए जिले में 78 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। राज्य स्तर पर इनका परीक्षण के बाद 37 हजार आवेदन सत्यापन के लिए आये हैं। ग्राम पंचायतों के जरिए इनका सत्यापन 15 दिनों में करने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड बनवाने में रूचि नहीं दिखाने पर चिंता व्यक्त की और सघन कैम्प लगाकर लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। शहरी एरिया में लोग आयुष्मान कार्ड बनाने में उदासीनता बरत रहे हैं।

सिकल सेल की जांच निजी स्कूलों के बच्चों में भी कराने के निर्देश दिए। सामुदायिक अस्पतालों में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्रों में एक भी बेड खाली न रहे, यह प्रयास करें। एनएचएम के अंतर्गत लगभग डेढ़ सौ रिक्त पदों पर भरती की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पीएम श्री योजना के अंतर्गत स्कूलों में धीमी गति से कार्य होने पर नाराजगी जाहिर की। मालूम हो कि जिले में 34 पीएमश्री स्कूल हैं, जिनमें रिनोवेशन के लिए 84 लाख रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। पीएम जनमन योजना की भी समीक्षा की। विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत 90 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। उन्होंने सेचुरेशन लेबल हासिल करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना के ऐसे हितग्राही जिनका निधन हो गया है, उन्हें योजना की पात्रता सूची से हटाने को भी कहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.