कलेक्टर श्रीमती साहू ने जिले के दूरस्थ गांव गीतकुंवारी में लगाई किसान चौपाल

Updated on 17-03-2022 05:35 PM

कोरबा कोरबा जिला कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने विकासखंड कोरबा के दूरस्थ ग्राम पंचायत गिरारी के आश्रित गांव गीतकुंवारी में किसान चौपाल लगाई। उन्होंने किसान चौपाल में किसानों द्वारा किये जा रहे एकीकृत विधि से सब्जी उत्पादन, मछली पालन आदि को जानकर खुशी जताई। किसान चौपाल के दौरान कलेक्टर ने किसान चैतराम राठिया द्वारा किये जा रहे फसल उत्पादन, मछली पालन के खेतों का अवलोकन किया। श्री राठिया द्वारा लगभग तीन-चार एकड़ भूमि में मक्का, गेहूं, मूंगफली, प्याज, बैगन आदि की खेती जैविक विधि से की जा रही है।

किसान को कृषि विभाग और मछली पालन विभाग के सहयोग से सोलर पंप, मछली बीज और कृषि बीज प्रदान किया गया है। शासकीय सहयोग से किसान श्री राठिया को अच्छा आर्थिक लाभ मिल रहा है। किसान चौपाल में किसानों ने बताया कि गांव के ही तीन-चार किसानों द्वारा एकीकृत विधि से खेती कर आर्थिक लाभ प्राप्त की जा रही है। क्षेत्र में 60-70 किसानों द्वारा मूंगफली की भी खेती की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने किसानों की उन्नति देख जिले के किसानों का ऐसे ही एकीकृत विधि से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। किसान चौपाल में किसानों को मक्का बीज, स्प्रेयर, पावर वीडर का भी वितरण किया गया।

       कलेक्टर श्रीमती साहू ने कोरबा अनुविभाग प्रवास के दौरान ग्राम बासीन में पहुंचकर किसानों द्वारा किये जा रहे सामूहिक बाड़ी क्षेत्र का भी अवलोकन किया। शासकीय सहायता से लगभग 22 एकड़ रकबे में लगभग 22 किसानों द्वारा लौकी, बैगन, करेला, बीन्स, मिर्ची आदि सब्जियों की खेती की जा रही है। साथ ही बाड़ी क्षेत्र में लगभग 1200 आम के पौधों का भी रोपण किया गया है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने सामूहिक खेती में संलग्न हितग्राहियों से भी बात की। किसानों ने बताया कि लगभग 1 लाख रूपये की सब्जी विक्रय की जा चुकी है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने किसानों को उन्नत तकनीक से खेती करने के लिए विभागीय मार्गदर्शन देने के निर्देश मौके पर ही उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम…
 30 April 2025
रायपुर। बढ़ती गर्मी और तपती धूप में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के गले को तर करने लू से बचाव करने की कोशिश को लेकर भारत स्काऊट गाइड जिला संघ…
 30 April 2025
राजनांदगांव।  उप मुख्यमंत्री  अरूण साव  राजनांदगांव शहर के चौखडिय़ा पारा स्थित तहसील साहू संघ के नवनिर्मित सामाजिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने…
 30 April 2025
जगदलपुर।  बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार श्रम विभाग की टीम द्वारा विभिन्न संस्थाओं में जांच के दौरान 18 वर्ष से कम उम्र के बाल श्रमिक से कार्य…
 30 April 2025
महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे “सुशासन तिहार” ने न सिर्फ योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाया है, बल्कि आम नागरिकों की जमीनी समस्याओं का त्वरित समाधान कर एक नई मिसाल…
 30 April 2025
केशकाल। बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाटी के दूसरे मोड़ में मंगलवार शाम लगभग 5 बजे दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत होने के कारण पिछले 5 घण्टों से जाम की स्थिति…
 30 April 2025
बीजापुर। केंद्र सरकार की यूएसओएफ और छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्लानार योजना के तहत बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम गुंजेपर्ति में जियो मोबाइल टावर की सुविधा…
 30 April 2025
धमतरी।  समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में आज सुशासन तिहार के दौरान जिले में मांग, शिकायतों संबंधी मिले आवेदनों के निराकरण की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आवेदनों…
 30 April 2025
धमतरी। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज स्थानीय शिव सिंह वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर अटल टिकरिंग लैब में बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का निरीक्षण किया। उन्हांने कहा कि…
Advt.