कलेक्टर मिश्रा ने नगरी सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण

Updated on 22-08-2025 11:31 AM

धमतरी। जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज नगरी प्रवास के दौरान सिविल अस्पताल नगरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं और उपचार संबंधी जानकारी ली तथा अधिकारियों को त्वरित सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीएमओ डॉ ए.के नेताम, बीपीएम हितेन्द्र साहू के अलावा अन्य स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।

कलेक्टर ने सोनोग्राफी कक्ष का भी निरीक्षण किया और प्रतिदिन होने वाली जांचों की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में पर्याप्त दवाइयों और आवश्यक उपकरणों का भंडारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को समय पर जांच और उपचार मिलना चाहिए, इसके लिए स्वास्थ्य अमला पूरी तत्परता से कार्य करे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मिश्रा ने एनसी वार्ड में भर्ती मरीज कलावती से उपचार की स्थिति, दवाइयों की उपलब्धता और शासन की स्वास्थ्य योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को शासन की सभी पात्र योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से और समय पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद वंचित न रहे।

निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध है, लेकिन ईंधन व्यवस्था में दिक्कत होने के कारण उसका संचालन बाधित हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने जीवनदीप समिति से समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से एंबुलेंस का संचालन सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में किसी भी मरीज को एंबुलेंस सुविधा से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन स्तर पर भी समुचित सहयोग का आश्वासन दिया। इसके अलावा कलेक्टर ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, दवा वितरण कक्ष, ओपीडी पंजीयन काउंटर और प्रसूति वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों से संवेदनशील व्यवहार अपनाने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एंबुलेंस सेवा को सुचारू रखने, दवाइयों की निर्बाध आपूर्ति और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नगरी सिविल अस्पताल शीघ्र ही और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के रूप में सामने आएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.