कलेक्टर लंगेह ने आदि कर्मयोगी अभियान के संबंध में ली प्रेस वार्ता

Updated on 20-09-2025 12:10 PM

महासमुंद। भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के संबंध में प्रेस वार्ता लेकर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, मास्टर ट्रेनर, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद थे।

इस अवसर पर कलेक्टर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा यह अभियान जनजातीय गौरव वर्ष 2025 के तहत संचालित किया जा रहा है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पर्व के अंतर्गत जिले के जनजातीय अंचलों में विभागों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करना और ग्रामवासियों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनभागीदारी से ट्राइबल विलेज विजन  के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

कलेक्टर लंगेह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के 308 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में 17 मंत्रालयों की 25 योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। 308 ग्रामों में आदि सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाएँ एक ही स्थान पर मिलेंगी। साथ ही ग्राम सभा की बैठकें आयोजित कर जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। अभियान के दौरान शिकायत निवारण शिविर और प्रत्येक पखवाड़े आदिवासी सेवा दिवस का आयोजन भी किया जाएगा। उन्हांने बताया कि अभियान के तहत ग्राम स्तर पर कैडर तैयार किए गए है। इनमें पंचायत प्रतिनिधि, स्वयंसेवी, एनजीओ, युवा और सेवाभावी संगठन सक्रिय रूप से शामिल हैं। ये कैडर आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग कर ग्राम विकास योजनाओं के निर्माण में भी योगदान देंगे। 

उन्होंने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान के लिए महासमुंदष्  बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के 308 ग्रामों में 42 क्लस्टर के माध्यम से अभियान का क्रियान्वयन किया जाएगा। आदि कर्मयोगी टीम में जिला मास्टर ट्रेनर से लेकर ग्राम स्तरीय सहयोगी की टीम 7 हजार से ज्यादा मानव संसाधन कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मानव संसाधन का प्रशिक्षण कार्य पूरा हो चुका है एवं आदि सेवा केन्द्रों की स्थापना की जा चुकी है। महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर आयोजित ग्राम सभा में विलेज एक्शन प्लान का अनुमोदन किया जाएगा। जिसे सरकार के पोर्टल में एंट्री किया जाएगा।

इस दौरान मीडियों प्रतिनिधियों के द्वारा अभियान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिसका कलेक्टर ने जवाब दिया। उन्होंने आम जनता, जनप्रतिनिधियों और सेवाभावी संगठनों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर जिले के जनजातीय अंचलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.