कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पताढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Updated on 04-07-2026 01:08 PM

कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पताढ़ी स्थित सामुदायिक  स्वास्थ्य  केंद्र का निरीक्षण कर  स्वास्थ्य  सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न कक्षों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  दुदावत ने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सकों की संख्या, उपलब्ध बेडों की संख्या एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पंजीयन शाखा, चिकित्सक कक्ष, ओपीडी, वैक्सीनेशन कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, प्रसव कक्ष तथा जनऔषधि केंद्र का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) के मामलों की संख्या की जानकारी भी प्राप्त की। इसके साथ ही इमरजेंसी कक्ष में उपलब्ध सुविधाओं एवं एनबीएसयू (न्यू बॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट) में स्थापित न्यू बॉर्न बेबी वार्मर का भी निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री दुदावत महिला वार्ड एवं आईपीडी वार्डों में पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार, स्वास्थ्य सेवाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों को दिए जा रहे नाश्ते एवं भोजन की गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में पाई गई अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री दुदावत ने संबंधित बीएमओ  दीपक राज को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर  ईशांत जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  दिनेश कुमार नाग, एसडीएम  सरोज महिलांगे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  एस.एन. केसरी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़े स्तर पर अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है। कलेक्टर डॉ. संतोष…
 04 July 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर 3.0' शनिवार से भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में शुरू होगा। 4 और 5 जुलाई तक…
 04 July 2026
राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री  गजेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आगामी मानसून की तैयारियों एवं कार्ययोजना के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा…
 04 July 2026
राजनांदगांव। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए जिले में…
 04 July 2026
 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों की रक्षा करते हुए महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि यदि संतान अपने बुजुर्ग माता-पिता को मानसिक या शारीरिक…
 04 July 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज तहसील कार्यालय बरपाली का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान…
 04 July 2026
कोरबा। जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शासन प्रायोजित विभिन्न योजनाओं…
 04 July 2026
कोरबा । जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित खनिज उड़नदस्ता दल ने जिले के संदिग्ध स्थानों…
 04 July 2026
कोरबा। कटघोरा से अंबिकापुर के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के कटघोरा-शिवनगर खंड पर गुरसियाँ स्थित…
Advt.