कलेक्टर ने बनियागांव धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

Updated on 21-11-2025 01:41 PM

कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरूवार को धान उपार्जन केंद्र बनियागांव पहुंचकर धान खरीदी कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने वहां ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था सहित बारदाना की उपलब्धता, इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र, आर्द्रतामापी यंत्र की उपलब्धता की जानकारी ली और किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान खाद्य अधिकारी नवीन चन्द्र श्रीवास्तव, डीएमओ सहित उपार्जन केन्द्र के स्टॉफ उपस्थित रहे।

जिले में अब तक 26 हजार 148 क्विंटल की हुई धान खरीदी

खाद्य अधिकारी नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। गुरूवार की स्थिति में जिले के 35 उपार्जन केन्द्र से अब तक 26 हजार 148 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

इसमें सबसे ज्यादा बहीगांव समिति में कुल 3173.70 क्विंटल, गम्हरी उपार्जन केन्द्र में कुल 2591 क्विंटल मुलमुला में कुल 2282.40 क्विंटल और बफना में कुल 1593.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। उन्होंने बताया की जिले के पंजीकृत किसान जिनका दो एकड़ रकबा है उन्हें एक टोकन, दो से दस एकड़ के लिए दो टोकन और दस एकड़ से अधिक के लिए तीन टोकन की व्यवस्था की जायेगी।

एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अब 25 नवम्बर तक

खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत ‘एकीकृत किसान पोर्टल’ में कृषकों के पंजीयन हेतु निर्धारित तिथि में वृद्धि की गई है।

अब धान खरीदी हेतु किसानों का पंजीयन एवं रकबा संशोधन 25 नवंबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धान खरीदी पंजीयन हेतु डुबान, वन पट्टाधारी कृषकों का कैरीफारवर्ड, पंजीयन हेतु शेष किसान अब संबंधित तहसील कार्यालय में जाकर आसानी से पंजीयन और रकबा संशोधन करा सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.