कलेक्टर ने आईटी पार्क और नालंदा परिसर का किया निरीक्षण

Updated on 15-02-2026 08:30 PM

दुर्ग, जिला मुख्यालय दुर्ग में आईटी पार्क शीघ्र प्रारंभ होने जा रही है, भवन एवं परिसर में सभी आवश्यक तैयारी द्रुत गति से पूरी की जा रही है। कलेक्ट अभिजीत सिंह ने आज आईटी पार्क का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने  निगम आयुक्त दुर्ग को भवन की आवश्यक मरम्मत, रंग रोगन, कमरों में विद्युत कनेक्शन, परिसर में प्रकाश व्यवस्था एवं गार्डनिंग, नेट सुविधाएं तथा आईटी कंपनियों को आवश्यकता के मुताबिक  कमरे आदि प्रबंध करने निर्देशित किया।

उल्लेखनीय है कि विगत दिवस  दुर्ग आईटी पार्क हेतु मुख्यमंत्री जी की मौजूदगी में आईआईटी भिलाई और विभिन्न 40 आईटी कंपनियों के मध्य एमओयू  सम्पन्न हुआ है।

कलेक्टर सिंह ने दुर्ग में निर्माणाधीन नालंदा परिसर, पुलगांव नाला एसटीपी और निर्माणाधीन वृद्धाश्रम के अद्यतन प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कांट्रेक्टरों को निर्माण कार्य को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर नगर निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता  एवं निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.