बालोद टेक्नोफेस्ट आयोजन के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक

Updated on 17-11-2025 12:30 PM

बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने विद्यार्थियों में तकनीकी जागरूकता एवं नवाचार को बढ़ावा देने तथा युवा प्रतिभावान विद्यार्थियों को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बालोद टेक्नोफेस्ट के सफल आयोजन के संबंध में गत दिनों संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में शिक्षा एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान अधिकारियों को उन्होंने अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पश्चात् दिसंबर माह में बालोद टेक्नोफेस्ट के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को टेक्नोफेस्ट के आयोजन से जुड़े सभी तैयारियों के संबंध में बारी-बारी से जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने बताया कि टेक्नोफेस्ट के आयोजन हेतु कुल 1600 माॅडल प्राप्त हुए थे। जिसमें से 250 माॅडलों की छटनी की गई है। उन्होंने कहा कि टेक्नोफेस्ट के दौरान तीन श्रेणियों में माॅडलों को प्रदर्शित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एवं 9वीं व 10वीं कक्षाओं के लिए तथा 11वीं, 12वीं की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए माॅडलों को वगीकृत किया गया है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों को टेक्नोफेस्ट के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनील चंद्रवंशी सहित विषय विशेषज्ञ, शिक्षक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.