कलेक्टर ने पीएमईजीपी योजना के तहत शीबा खान को सौपी मिनी बस की चाबी

Updated on 18-12-2024 12:59 PM

गरियाबंद। जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस अंतर्गत मिनी बस की चाबी हितग्राही शीबा खान को सौपी। जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सहायक संचालक के.पी. श्रीवास ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत हितग्राही शीबा खान द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस अंतर्गत आवेदन किया गया था। उनके आवेदन का परीक्षण करने उपरांत उनके प्रकरण को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा गरियाबंद को प्रेषित किया गया। जिस पर योजना के तहत सेवा उद्योग के लिए 20 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया। जिसमें योजना के तहत हितग्राही को 35 प्रतिशत का अनुदान दिया जायेगा। इस दौरान शीबा खान ने बताया कि उन्हें किसी परिचित के माध्यम से जानकारी मिली कि खादी ग्रामोद्योग द्वारा संचालित येाजना से पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस अंतर्गत मिनी बस के लिए ऋण प्राप्त हो सकता है। इस पर उन्होंने अपने परिवार के साथ संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय पहुंचकर इस योजना के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें इस योजना के बारे में उन्हें विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उन्हें इसका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। तो उन्होंने इस योजना का सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड को अपना प्रकरण सौपी। इसके उपरांत उन्हें कुछ माह में ही

आज उन्हें इस योजना के तहत लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया सरल होने से केन्द्र सरकार एवं जिला प्रशासन व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा एवं उनके परिजन उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.