कलेक्टर एवं एसपी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक

Updated on 24-10-2025 03:20 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव एवं पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने जिले के ब्लैक स्पॉट, पार्किंग स्थल एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने पिछले 3 वर्षों के सड़क दुर्घटना आंकड़ों के आधार पर दुर्घटनाजन्य स्थलों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग सबसे लंबा है इसे ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग में जुडऩे वाली सड़कों में स्पीड ब्रेकर और साईन बोर्ड बनाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग में चिन्हांकित स्थानों पर हाईमास्क लाईट शीघ्र लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में घुमंतू पशुओं को गौशाला या पशु आश्रय स्थल में रखने कहा। उन्होंने शहर में होने वाले अतिक्रमण के संबंध में चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि राज्य शासन द्वारा गौधाम योजना शुरू की गई है। गांवों में गौधाम स्थापित किया जाएगा, जिसे ऐसे संस्थान को दिया जाएगा, जहां पशुओं की देख-रेख की जाएगी और उन्हें प्रति पशु के हिसाब से अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के 17 गौधाम स्थलों का चिन्हांकन कर प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने सड़कों पर मवेशी मिलने पर मवेशी मालिकों पर अर्थदण्ड लगाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग से पशुओं को हटाने के साथ-साथ निकटतम गौशाला में छोडऩे कहा। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में पर्याप्त मात्रा में लाईट लगाने के निर्देश दिए। जिससे सड़क दुर्घटना में कमी आएगी। शहर में अव्यवस्थित विद्युत तार पोल एवं ट्रांसफार्मर को व्यवस्थित तरीके से स्थापित करने के निर्देश दिए। शहर के चौक-चौराहों में पर्याप्त मात्रा में लाईटिंग और सड़कों के डिवाईडरों में रेडियम लगाने के निर्देश दिए। शहर में पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन करने कहा।

पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग ने कहा कि दुर्घटना होने के बाद एम्बुलेंस द्वारा हास्पिटल पहुंचा दिया जाता है लेकिन इसका पंजीयन नहीं हो पाता है। ऐसे दुर्घटनाओं की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को संधारित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ब्लैक स्पाट के अलावा अन्य स्थलों में जहां सड़क दुर्घटना हो रही उसका चिन्हांकन करने कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थल भी हैं जहां सड़क दुर्घटना से घायल हो रहे है मृत्यु नहीं हो रही हैं ऐसे स्थलों का भी चिन्हांकन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर तकनीकी समस्या, लाईटिंग, पेड के कारण सड़क दुर्घटना नहीं होनी चाहिए। हाईवे में जुडऩे से पहले सड़कों पर स्प्रीड ब्रेकर, ब्लिंकर, रम्बलर, लाईट लगाने कहा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम  गौतम पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव  श्रीकांत कोर्राम, अतिरिक्त परिवहन अधिकारी  आनंद शर्मा, जिले के सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
 17 March 2026
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
 17 March 2026
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और सही सलामत घर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है…
 17 March 2026
'दंगल' फेम डायरेक्‍टर नितेश तिवारी जहां इन दिनों अपनी 4000 करोड़ी फिल्‍म 'रामायणम्' को लेकर लगातार चर्चा में हैं, वहीं उनकी पत्‍नी और दमदार डायरेक्‍टर अश्‍व‍िनी अय्यर तिवारी भी 1000…
 17 March 2026
भोजपुरी के कलाकार अब बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार ने हिंदी फिल्मों में हुनर और आवाज का जलवा बिखरा है, जिनमें पवन…
 17 March 2026
थलपति विजय इस वक्त अपनी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर विवाद में फंसे हैं। यह फिल्म कुछ महीनों से सर्टिफिकेट को लेकर सेंसर बोर्ड के पास फंसी है।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईद आने वाली है, रमजान के पाक महीने के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, जिन्हें काफी खास माना जाता है। इस बीच पाकिस्तान ने नीचे गिरने की अपनी सारी…
 17 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत…
Advt.