लक्ष्य सेन के प्रदर्शन से नाराज कोच का बड़ा बयान, बोले- अब खिलाड़ी जवाबदेह बनें

Updated on 06-08-2024 01:41 PM
पेरिस: ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल के प्ले ऑफ में लक्ष्य सेन के दबाव में आने से पूर्व दिग्गज खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण स्तब्ध हैं। ब्रॉन्ज मेडल में मिली हार के बाद उन्होंने खिलाड़ी दबाव का सामना करना सीखें, जवाबदेह बनें और समर्थन मिलने के बाद परिणाम देना शुरू करें। पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन पादुकोण ने कहा कि भारत को अपने खिलाड़ियों को मानसिक प्रशिक्षण देने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए ताकि वे दबाव की स्थितियों का सामना करना सीख सकें। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि चीन की तरह एक प्रणाली होनी चाहिए जहां वे एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं हों और खिलाड़ियों को तैयार करने में सफल हों।

पादुकोण ने कहा, 'हम सिर्फ एक खिलाड़ी से संतुष्ट नहीं रह सकते। हमें अगली पंक्ति पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, शायद तीसरी पंक्ति पर भी। जैसे क्रिकेट में करते हैं। आपके पास मुख्य टीम है, फिर ‘ए’ टीम, फिर अंडर-19 टीम, अंडर-17 टीम। इसलिए हमें ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि बहुत प्रतिभा है लेकिन एक संयुक्त प्रयास की जरूरत है।'

खिलाड़ियों को अपनी तरफ से करना चाहिए प्रयासउन्होंने कहा, 'इसमें खिलाड़ियों की ओर से भी थोड़ा प्रयास चाहिए। थोड़ी ज्यादा जिम्मेदारी, थोड़ी ज्यादा जवाबदेही। आपने जो मांगा एक बार जब आपको वह मिल जाता है तो आपको जवाबदेह भी होना चाहिए। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेना सीखना चाहिए।' लक्ष्य शुरुआती जीतने और दूसरे गेम में 8-3 की बढ़त बनाने के बावजूद 71 मिनट तक चले मुकाबले में मलेशिया के ली जी जिया से 21-13 16-21 11-21 से हार गए।

पादुकोण ने कहा कि अल्मोड़ा के 22 वर्षीय खिलाड़ी को मानसिक प्रशिक्षण और खेल में सुधार दोनों की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'जब वह हवा के साथ खेल रहा हो तो उसे थोड़ा काम करने की जरूरत है। हर किसी को कोई ना कोई समस्या होती है लेकिन मुझे लगता है कि उसे दूसरों की तुलना में ज्यादा समस्या है। अगर आपने पहला गेम देखा है तो मलेशियाई खिलाड़ी ने बहुत शॉट खेले जो बाहर गए। आप नियंत्रण नहीं कर पाए इसलिए ऐसा होता है लेकिन आपको नियंत्रण करना सीखना चाहिए और कम गलतियां करनी चाहिए।'

खिलाड़ियों को मानसिक ट्रेनिंग पर देना होगा ध्यान
पादुकोण ने कहा, 'गलतियां होंगी, हर कोई हवा के खिलाफ खेलने में सहज है क्योंकि आप बिना किसी हिचकिचाहट के खुलकर खेल सकते हैं लेकिन लक्ष्य को शायद दोनों की जरूरत है। थोड़ी सी मानसिक ट्रेनिंग और मानसिक ट्रेनिंग पर ध्यान देने के साथ-साथ थोड़ा अभ्यास और थोड़ा बेहतर नियंत्रण, उसे कोर्ट पर भी काम करने की जरूरत है।' पादुकोण का मानना है कि दबाव लक्ष्य पर हावी हो गया। उन्होंने कहा, 'एक बात बहुत स्पष्ट है, हमें मानसिक ट्रेनिंग पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। हम खेल मनोविज्ञान पर पर्याप्त ध्यान नहीं देते हैं, जो बहुत महत्वपूर्ण है।'
पादुकोण ने कहा, 'ओलंपिक में यदि आपने देखा है कि बहुत से शीर्ष खिलाड़ी हार गए हैं तो ऐसा इसलिए नहीं कि वे तकनीकी या शारीरिक रूप से अच्छे नहीं थे बल्कि इसलिए कि वे दबाव को नहीं झेल पाए। ओलंपिक में दबाव को झेलना ही सब कुछ है, इसलिए यह और भी महत्वपूर्ण है कि हम अपने दिमाग पर अधिक ध्यान दें, ध्यान करें, योग करें।' पादुकोण को लगता है कि निशानेबाज मनु भाकर शायद इसलिए अच्छा प्रदर्शन कर पाईं क्योंकि उन पर दबाव नहीं था। पादुकोण ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत विदेश से खेल मनोवैज्ञानिकों को लाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.