नवा रायपुर में सूर्यकिरण एयरो डिस्प्ले समारोह में शामिल होंगे CM साय

Updated on 05-11-2025 01:08 PM

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुधवार, 5 नवंबर 2025 का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। मुख्यमंत्री सुबह से लेकर देर शाम तक रायपुर, नवा रायपुर और राजनांदगांव के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:05 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन्स रायपुर से होगी। मुख्यमंत्री सबसे पहले राजभवन रायपुर पहुंचेंगे, जहां सुबह 10:10 बजे से 10:30 बजे तक राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार मुलाकात निर्धारित है। इसके बाद वे 11:00 बजे संघ लेक, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहां भारतीय वायुसेना के ‘सूर्यकिरण एयरोबेटिक डिस्प्ले’ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण के रूप में अवलोकन करेंगे। यह कार्यक्रम 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री 12:35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। लगभग 1:10 बजे हेलीपैड, पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचने के बाद वे स्पीकर हाउस जाएंगे। वहां 1:30 से 2:00 बजे तक आरक्षित समय निर्धारित है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अगला कार्यक्रम 2:10 बजे उदयाचल मल्टी स्पेशिलिटी आई केयर इंस्टीट्यूट राजनांदगांव में है, जहां वे अस्पताल के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 2:25 बजे तक चलेगा। इसके बाद 2:35 बजे मुख्यमंत्री स्टेट स्कूल ग्राउंड, राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां वे “लखपति दीदी सम्मेलन” में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 3:35 बजे तक निर्धारित है। मुख्यमंत्री यहां महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों से संवाद भी करेंगे और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री 3:55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर लौटेंगे। लगभग 4:30 बजे वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। थोड़े विश्राम के बाद शाम 5 बजे वे राज्योत्सव मेला स्थल, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां वे राज्य सरकार के प्रतिष्ठित “राज्य अलंकरण समारोह” और “रजत महोत्सव” के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह समारोह 7 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 7 बजे राज्योत्सव स्थल से प्रस्थान कर 7:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 7:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे, जहां 7:50 बजे उनके दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम का समापन होगा। आज का यह दौरा कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शासन और विकास प्राथमिकताओं को रेखांकित करता है — जिसमें राज्य के सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक सरोकारों को समान महत्व दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.