सीएम साय को गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आमंत्रण, आचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान

Updated on 12-07-2026 05:52 PM

रायपुर (वीएनएस)। आगामी 29 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर अघोर पीठ, समवर्ती समूह महुवाटोली (कुनकुरी) द्वारा सेवा, समर्पण एवं मानव कल्याण की भावना के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर निशक्तजनों एवं जरूरतमंद लोगों को वस्त्र, कंबल एवं साड़ी का वितरण किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन रखा गया है।

इस पावन आयोजन में शामिल होने के लिए अघोर पीठ के पीठाधीश्वर बाबा समूह रतन राम के शिष्य नागेश्वर पाठक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर उन्हें निमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गुरुपूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष अघोर पीठ द्वारा समाज के वंचित, असहाय एवं निशक्तजनों की सेवा के उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहभागिता करते हैं।

इस दौरान एक आत्मीय एवं सम्मानपूर्ण वातावरण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अघोर पीठ के पूज्य आचार्य का शाल एवं श्रीफल भेंट कर विधिवत सम्मान किया। यह सम्मान आध्यात्मिक परंपरा, संत समाज के प्रति आदर तथा सेवा और मानवता के मूल्यों के प्रति मुख्यमंत्री की श्रद्धा का प्रतीक रहा। उपस्थित लोगों ने इस सम्मान को अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी क्षण बताया।

मुख्यमंत्री ने अघोर पीठ द्वारा समाज सेवा, आध्यात्मिक जागरण तथा जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, संवेदना और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई को आयोजित होने वाले गुरुपूर्णिमा महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.