भोपाल में सीएम हेल्पलाइन की 'खानापूर्ति' उजागर, बिना जांच किए ही बंद कर दी शिकायत, ADM-SDM ने दिए जांच के आदेश

Updated on 25-03-2026 11:45 AM

भोपाल। शहर के वार्ड 79 लांबाखेड़ा में सीसी रोड बनाने में बरती जा रही लापरवाही की रहवासी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। उसकी शिकायत को जिम्मेदार अधिकारियों ने बिना जांच किए ही बंद कर दिया। वहीं इंडेन गैस एजेंसी संचालक द्वारा घर पर सिलिंडर आपूर्ति नहीं किए जाने से उपभोक्ता परेशान हैं। यह शिकायतें कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को पीड़ितों ने दर्ज करवाई है, जिनको सुनते हुए अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

इस तरह जनसुनवाई में कुल 150 शिकायतें पहुंची, जिनका एडीएम, एसडीएम ने सुनवाई करते हुए कुछ का मौके पर निराकरण किया, जबकि अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजी हैं। शिकायतकर्ता दिनेश अहिरवार ने बताया कि उन्होंने 23 जनवरी को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की थी कि वार्ड 79 के लांबाखेड़ा, बैरियल व शिव मंदिर मोहल्ले में चौकसे नगर सहित अन्य जगहों पर बनाई जा रही। सीसी रोड आठ इंच की जगह पर केवल दो इंच की बनाई गई है। उनके द्वारा की गई शिकायत के बाद बिना जांच किए ही गलत टिप्पणी लिखकर शिकायत को बंद कर दिया गया।

टिप्पणी के अनुसार 180 एमएम की सड़क में केवल ऊपरी परत खराब है, जबकि सड़क को बनाते समय माल ही नहीं डाला गया है। सड़क निर्माण के दौरान भारी भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी जांच कराया जाना जरूरी है। मामले में अधिकारियों ने नगर निगम के एडीसी (सिविल शाखा) को जांच सौंपी है।

बाउंड्री बनाने से घरों में होगा जलभराव

खेजड़ा बरामद के रहवासियों ने शिकायत की है कि यहां स्थित पुष्पानंद कालोनी, प्रतिभा सिटी कालोनी, राधेकृष्णा पुरम और राधे धाम कालोनी में करीब दो हजार परिवार निवास करते हैं। वर्षा के दौरान यहां से दो से तीन किलोमीटर दूर स्थित खेतों, सडक़ों, घरों और नालियों का पानी बहकर खेजड़ा बरामद की ओर आता है और सीधे पातरा नाले में मिल जाता है। यह पानी यहां के 20 फीट चौड़े मुख्य मार्ग और 18 फीट की सीसी रोड से होकर नाले में जाता है, लेकिन वर्तमान में नाले के पास कुछ लोगों द्वारा बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है, जिससे पानी की निकासी प्रभावित होगी। वर्तमान में पूरा क्षेत्र खुला हुआ है, लेकिन नई कॉलोनी की बाउंड्रीवाल बनने से जलभराव की स्थिति बनेगी।

नगर निगम को सौंपी गई जांच

मामले की जांच नगर निगम को सौंपी गई है। बुकिंग फिर भी घर नहीं आपूर्ति कर रहे सिलिंडर जनता नगर करोंद निवासी राजेश कुमार ने शिकायत में बताया कि न्यू जेल रोड स्थित हैप्पी इंडेन गैस द्वारा सिलिंडर की घर पर आपूर्ति नहीं की जा रही है, जबकि एजेंसी संचालक को इस संबंध में कई बार शिकायत की गई है। इसके अलावा एजेंसी से सिलिंडर की आपूर्ति लेने पर 35 रुपये घर आपूर्ति चार्ज भी संचालक द्वारा वसूला जा रहा हैं। यह राशि भी कम नहीं की जा रही। मामले की जांच खाद्य आपूर्ति शाखा को सौंपी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.