कुल्लू के लगघाटी में बादल फटने से तबाही, बह गए कई घर और कारें

Updated on 19-08-2025 02:50 PM

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में देर रात बादल फटने से लोग दहशत में आ गए। जानकारी के अनुसार, कुल्लू के दूरदराज क्षेत्र लगघाटी में बादल फटने से कई घर और कारें बह गई।

यह घटना रात लगभग डेढ़ बजे की है। घटना लगघाटी के भुबू के आसपास के गांवों में हुई। बादल फटने से न सिर्फ यहां की सड़कें, बल्कि कई घर और गाड़ियों के बह जाने की भी सूचना है। यह बेहद दूरदराज का क्षेत्र है इसलिए अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि मंडी और कुल्लू की सीमा पर भुभू जोत पहाड़ पर देर रात बादल फट गया। पहाड़ के एक तरफ कुल्लू जिला की लगघाटी है तो दूसरी तरफ मंडी जिला की चौहार घाटी। दोनों ही तरफ काफी तबाही हुई है। कुल्लू की लगघाटी में 3 मकानों और कुछ गाड़ियों के बहने की सूचना है तो मंडी के चौहार घाटी में भी जमकर तबाही हुई है। 

चौहार घाटी के सिल्हबुधानी, कुंगड और स्वार गांव में रात मूसलाधार बारिश हुई। यहां पर एक दुकान, दो मछली फ़ार्म, 3 फ़ुटब्रिज और सैकड़ों बीधा जमीन बर्बाद हो गईl साल 1993 में भी इसी स्थान पर बादल फटने से भारी तबाही हुई थीl



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.